Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर इतने पैसे मिले हैं इसके पीछे राज क्या है? कहां से लूटे गए…’, 354 करोड़ बरामद होने पर बोले अधिरंजन चौधरी

Dhiraj Sahu MP : कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छापेमारी में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम बरामद हुई है. ये रकम बैंकों में जमा करा दी गई है. इतना पैसा कहां से आया…ये मामला सुर्खियों में है.

Adhir Ranjan Chaudhary

कांग्रेस सांसद धीरज साहू

Dhiraj Sahu News: कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में जब्त किए गए 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम का मामला सुर्खियों में है. इसे लेकर भाजपा कांग्रेस पार्टी पर हमलावर है. वहीं, कई कांग्रेस नेता भी इस मामले पर बोले हैं. अभी दिल्ली में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का बयान आया है.

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने झारखंड से कांग्रेसी सांसद धीरज साहू मामले पर आज कहा, “धीरज साहू के घर से इतने पैसे बरामद हुए हैं तो इसके पीछे राज क्या है? कहां से लूटे गए हैं? इसकी क्या सजा होगी? इसकी जानकारी हमें मिलनी चाहिए”

अधीर रंजन चौधरी बोले- “इस मामले में अब सरकार क्या करना चाहती है यह भी बताए. कानून के अनुसार इनके खिलाफ क्या-क्या हो सकता है? ये भी बताए, जो मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या के खिलाफ नहीं किया गया…कम से कम ये (धीरज साहू) देश में तो हैं वे तो हजारों करोड़ चोरी कर भाग गए.”

यह भी पढ़िए: गांधी परिवार से नजदीकी, आजादी के समय दान किया 47 किलो सोना… कुछ ऐसी है साहू परिवार की कहानी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital