Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी को कांग्रेस विधायक का पत्र, मुलाकात को लेकर मच गई हलचल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं. लेकिन PM के दौरे को लेकर राजनिति तेज हो गयी है. दरअसल कांग्रेस के एक विधायक ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा है.

Narendra Modi

MP News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं. लेकिन PM के दौरे को लेकर राजनिति तेज हो गयी है. दरअसल कांग्रेस के एक विधायक ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा है.

बताया जा रहा है कि मामला परिवहन घोटाला और सौरभ शर्मा केस से जुड़ा हुआ है. पीएम मोदी आज करीब 3 घंटे के लिए मध्य प्रदेश में रहेंगे. वह ग्वालियर से सीधे अशोकनगर जिले के ईसागढ़ जाएंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

हेमंत कटारे ने लिखा पीएम को पत्र

मध्य प्रदेश के उपनेता और कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि “आप पवित्र धार्मिक स्थल श्रई आनंदपुर धाम पधार रहे हैं. जिसके लिए आपका अभिनंदन स्वागत है. उन्होंने पत्र में पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह की शिकायत की है, उनके नियम विरोध नियुक्तियां,भ्रष्टाचार और सरकारी जमीन पर कब्जे का दावा किया है. साथ ही कांग्रेस विधायक ने ये भी कहा कि अगर मुझे मुलाकात का समय मिल पाए तो मैं ये प्रमाण के साथ साबित कर सकता हूं.

बता दें कि सौरभ शर्मा का मामला अभी फिलहाल सियासत में बना हुआ है ऐसे में हेमंत कटारे का पत्र लिखकर इस मुद्दे को उठा दिया है. जिससे राजनीति फिर तेज हो गई है.

हेमंत कटारे और भूपेंद्र सिंह आमने-सामने

सौरभ शर्मा के मामले को लेकर कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह लगातार आमने-सामने नजर आ रहे हैं. दोनों नेताओं को बीच इस मुद्दे पर विधानसभा में भी तीखी बहस हो चुकी है, जबकि दोनों एक दूसरे के खिलाफ कई आरोप भी लगा चुके हैं. वहीं अब उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर और मामला गर्मा दिया है.

ये भी पढ़े PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री ने वाराणसी को दी करोड़ों की सौगात, पीएम मोदी बोले- मेरी काशी अब आरोग्य की राजधानी बन रही

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital