देश

2024 से पहले मजबूत स्थिति में आने की कोशिश में कांग्रेस! कर्नाटक के बाद पायलट-गहलोत का विवाद सुलझाएगा आलाकमान

Rajasthan congress crisis: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब मजबूत विपक्ष के तौर पर खड़े होने की कोशिश कर रही है. हालांकि उससे पहले पार्टी के अंदर ही चल रहे आपसी ग्रह कलेश को खत्म करना होगा. इसके लिए कांग्रेस आलाकमान राजस्थान में सचिन पायलट के मुद्दे को सुलझाने से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के मुद्दे को सुलझाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. कर्नाटक का मामला शांत होते ही पार्टी आलाकमान सचिन पायलट विवाद सुलझाने की कोशिश करेगा.

इस समय राजस्थान में सचिन पायलट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. पायलट ने अपनी तीन मांगों को दोहराया है और राज्य सरकार को उनके समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है.

पायलट किन तीन मांगों पर कर रहे विवाद

सचिन पायलट ने अपनी तीन मांगों को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. पायलट ने राजस्थान लोक सेवा आयोग को भंग कर एक नया संगठन बनाया जाना चाहिए, पेपर लीक के बदले बेरोजगारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए और वसुंधरा राजे की भाजपा सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Karnataka Elections: सिद्धारमैया के सिर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज, डीके शिवकुमार होंगे प्रदेश की डिप्टी CM, 20 मई को होगा शपथ ग्रहण

कर्नाटक के बाद राजस्थान का रुख करेगा आलाकमान

हालांकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि “कर्नाटक में चल रहे सीएम के फैसले के बाद कांग्रेस आलाकमान राजस्थान का रुख करेगा और पायलट-गहलोत युद्ध को रोकने की कोशिश करेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के चुनावों के मद्देनजर गहलोत फिलहाल चुप हैं और न तो कर्नाटक या राजस्थान के मुद्दे पर बोल रहे हैं. हालांकि, वह अपनी योजनाओं को धरातल पर लागू करने और लोगों तक यह संदेश पहुंचाने में व्यस्त हैं”.

जानकारी के मुताबिक, पायलट द्वारा राजस्थान सरकार को भ्रष्ट कहे जाने से जहां गहलोत खेमे के कई नेता आक्रोशित हैं, वहीं पायलट की यात्रा और भाषण पर आलाकमान की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

सचिन पायलट पर उठ रहे सवाल

क्या पायलट को विधानसभा चुनाव का नेतृत्व करने का मौका दिया जाएगा, क्या पायलट कांग्रेस में रहेंगे या अपनी खुद की पार्टी बनाएंगे, राजनीतिक गलियारों में इस पर सवाल उठ रहे हैं. उनके 15 दिन के अल्टीमेटम के बाद दो दिन शांति से बीत गए, लेकिन उनकी मांगों पर किसी वरिष्ठ नेता की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. इससे पहले पायलट ने 11 अप्रैल को एक दिन का अनशन किया था. फिर उन्होंने 11 मई को अपनी जन संघर्ष यात्रा शुरू की.

11 जून को उनके पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि है. तो क्या वह इस दिन कोई बड़ी घोषणा करेंगे, यह सवाल कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी पूछ रहे हैं.

– भारत एक्स्प्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

5 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

5 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

6 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

6 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

6 hours ago