होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कान्स 2023 की रेड कार्पेट पर डेब्यू करेंगी सपना चौधरी
Sapna Choudhary At Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सितारे कई सालों से धूम मचा रहे हैं. फ्रांस में होने वाले कान्स फेस्टिवल में सारा अली खान, मानुषी छिल्लर और ईशा गुप्ता ने इस साल डेब्यू किया है. इनके साथ ही इस साल इस लिस्ट में मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नाम भी शामिल होने जा रहा है.
अपने डांस से लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी. इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 16 मई से हो चुकी है. सपना चौधरी 18 मई को होने वाले इस फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आने वाली हैं.
सपना चौधरी ने कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है. इस बारे में सपना चौधरी ने कहा, ‘मैं वाकई बहुत शुक्रगुजार हूं. मैं इस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपनी संस्कृति और जड़ों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश करने जा रहा हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं सभी को गौरवान्वित महसूस करा सकूंगा.
पूरी दुनिया द्वारा माने जाने वाले इस लाजवाब फेस्टिवल में सपना चौधरी के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा, अदिति राव हैदरी, विजय वर्मा, सारा अली खान ने शिरकत की. तमन्ना भाटिया और मानुषी छिल्लर के साथ कई सितारे जुड़ेंगे। आपको बता दें कि कान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 16 मई से शुरू हो गया है, और 27 मई तक चलेगा.
ATM Charge Rule Change: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM ट्रांजेक्शन को लेकर नए निर्देश…
Foreign Tourist India: भारत घूमने आई विदेशी महिला ने देश की विविधता, संस्कृति और भारतीयों…
Delhi High Court: देश की एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाली बड़ी साजिश…
तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…
Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…
Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…