Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

National Herald केस में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, कांग्रेस के इन 5 नेताओं को समन

National Herald केस में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, कांग्रेस के इन 5 नेताओं को समन

National Herald केस में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्ली–  बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड (National Herald) मामले में कांगेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के 5 नेताओं को दफ्तर बुलाया है, जहां ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगें. सूत्रों के अनुसार गीता रेड्डी, शब्बीर अली, पी. सुदर्शन जांच में शामिल हो सकते हैं. नेशनल हेराल्ड के मनी लॉन्ड्रिंग में ईडी के अधिकारी कांग्रेस नेताओं से कई सवाल करेंगें जिनका जवाब कांग्रेस के पांच नेताओं को देना होगा. ईडी ने कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार और उनके भाई डी.के. सुरेश को 7 अक्टूबर को दिल्ली के ईडी ऑफिस में पेश होने के लिए कहा है.

यंग इंडिया और डोटेक्स कनेक्शन पर पूछताछ ? 

 ईडी ने कांग्रेस के पांच नेताओं को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है. यह सभी कांग्रेसी नेता 7 अक्टूबर को दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुचेंगे. बताया जा रहा है कि, ED के अधिकारी कांग्रेस नेताओं से यंग इंडिया और डोटेक्स कनेक्शन को लेकर पूछताछ कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार डोटेक्स फर्म कोलकाता के बालीगंज में लोअर राडन स्ट्रीट 5 पर मौजूद है. यह आकाशदीप नाम के एक अपार्टमेंट में स्थित है.

ईडी के एक सूत्र के मुताबिक  डोटेक्स फर्म ने यंग इंडिया को 1 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. यह एक लोन था जो उन्होंने 2010 में यंग इंडिया को दिया था. इसके बाद डोटेक्स मर्चेंडाइज ने इस लोन को कभी वापस ही नहीं किया था. इस मामले पर ईडी को शक है कि वाईआई के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग की गई है.

National Herald केस की हाइलाट्स

नेशनल हेराल्ड मामले में  1 नवंबर 2012 को बीजेपी नेता  सुब्रमण्यम स्वामी ने  केस दर्ज कराया था. इसके 2 साल बाद  26 जून 2014 को ईडी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी को तलब किया था. इसके बाद ईडी ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए 1 अगस्त 2014 को  इसे  धनशोधन रोकथाम का मामला दर्ज किया था. मामला अदालत में गया और  19 दिसंबर, 2015 को  दिल्ली की अदालत ने गांधी परिवार को जमानत दे दी. इसके बाद साल  2016 में कांग्रेस ने मामले को रद्द करने की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था. अदालत में इस मामले में  सुनवाई  चल रही थी कि इसी बीच  2019 में नेशनल हेराल्ड अखबार की 64 करोड़ रुपये की संपत्ति को ईडी ने जब्त किया.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital