Bharat Express DD Free Dish

क्या आज फिर छात्रों पर होगी कार्रवाई? मेट्रो की एंट्री-एग्जिट के बाद बंद हुईं कनॉट प्लेस की दुकानें

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन और उपद्रव की आशंका को देखते हुए NDTA ने आज शाम 6:30 बजे ही कनॉट प्लेस के सभी शोरूम, दफ्तर और रेस्टोरेंट बंद करने का आदेश जारी किया है.

Connaught Place Shops Offices To Close Early By 630 PM Amid CJP Protest

Connaught Place Shops Closed: नीट पेपर को लेकर 20 जूलाई को हुए CJP द्वारा संसद चलों मार्च ने भयावह रूप ले लिया था. इसके चलते पूरे इलाके में अब तनाव देखने को मिल रहा है. इसलिए नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने आज यानी 23 जुलाई से कनॉट प्लेस के लिए एक नया फरमान जारी कर दिया है. NDTA ने इलाके के सभी दुकानों के लिए 6:30 तक सभी दुकानों, दफ्तरों और रेस्टोरेंट्स को पूरी तरह से बंद करने के लिए निर्देश जारी किया है.

NDMC की सलाह के बाद उठाया कदम

व्यापारी एसोसिएशन के अनुसार, यह फैसला नई दिल्ली नगर निगम (NDMC) के शीर्ष अधिकारियों से मिली टेलीफोनिक हिदायत और इलाके में भारी भीड़भाड़ की चेतावनी के बाद लिया गया है. वहीं, NDTA ने सभी व्यापारियों और दुकान मालिकों से जन सुरक्षा और संपत्ति के बचाव के लिए इस फैसले का सख्ती से पालन करने की अपील की है.

बता दें कि, बुधवार की शाम को टॉल्स्टॉय मार्ग के पास अचानक भड़की हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर पथराव और बोतलें फेंकी थीं, जिसमें कनॉट प्लेस के एसीपी विवेक भगत घायल हो गए थे. इसी घटना से सबक लेते हुए आज यह एहतियाती कदम उठाया गया है.

संसद से सड़क तक सुरक्षा सख्त

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी अड़े हुए हैं. मध्य दिल्ली को छावनी में बदल दिया गया है. इसके अलावा केंद्रिय दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन्स पर एक्जिट और एंट्री करने पर रोक लगा दिया गया है.

इस बीच, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘कनॉट प्लेस में दुकानें बंद कराने के आदेश, सड़कों पर एंबुलेंस की कतारें और भारी सुरक्षा बल… क्या केंद्र सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर छात्रों पर कार्रवाई करने जा रही है?’ फिलहाल, भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते कनॉट प्लेस और आसपास का इलाका पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

ये भी पढ़ें: ’19 पेपर लीक कराए और आज…’, गहलोत सरकार का जिक्र कर प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर किया हमला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read