Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CM आतिशी की गिरफ्तारी की साजिश? ट्रांसपोर्ट विभाग ने केजरीवाल के दावे को बताया बेबुनियाद

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपनी जांच एजेंसियों को सीएम आतिशी के खिलाफ फर्जी केस तैयार करने और उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.

Arvind Kejriwal And Aatishi

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उनकी पार्टी के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपनी जांच एजेंसियों को सीएम आतिशी के खिलाफ फर्जी केस तैयार करने और उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.

परिवहन विभाग का जवाब: जांच की खबर को बताया झूठा

अरविंद केजरीवाल के दावों पर दिल्ली के परिवहन विभाग ने अपनी सफाई दी है. विभाग ने एक पत्र जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ किसी भी प्रकार की जांच नहीं चल रही है. विभाग ने स्पष्ट किया कि केजरीवाल के बयान बेबुनियाद और झूठे हैं.

DTC

चुनाव से पहले साजिश के आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में चुनाव जीत रही है और बीजेपी इसे रोकने की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा, “बीजेपी मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार कर हमें रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनकी ये साजिश कभी कामयाब नहीं होगी.”

बीजेपी पर फर्जी वोटिंग का नया आरोप

केजरीवाल ने बीजेपी पर एक और गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी ने हजारों फर्जी वोटरों के नाम जोड़े हैं और वैध वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं. उन्होंने पूछा, “जब चुनाव आयोग ने दो महीने तक घर-घर जाकर वोटर लिस्ट अपडेट की थी, तो अब अचानक 15 दिनों में हजारों नए वोटर कहां से आ गए?”

“बाहर से ला रहे हैं फर्जी वोटर”

केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी बाहरी लोगों को लाकर उनके फर्जी वोट बनवा रही है. उन्होंने इसे दिल्ली चुनाव में हार से बचने का प्रयास बताया. “बीजेपी के पास दिल्ली में ना तो कोई मजबूत उम्मीदवार है और ना ही मुख्यमंत्री का चेहरा. अब वे बेईमानी पर उतर आए हैं और वोट कटवाने की साजिश कर रहे हैं.”

चुनाव आयोग से शिकायत

अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की इन साजिशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. “हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं, और बीजेपी की बेईमानी को बेनकाब करेंगे.”

चुनाव में और तेज होंगे आरोप-प्रत्यारोप

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच यह आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला दिल्ली चुनाव से पहले और तेज हो सकता है. अब देखना यह होगा कि इन आरोपों पर चुनाव आयोग और अन्य एजेंसियां क्या कदम उठाती हैं.


इसे भी पढ़ें- दिल्ली में चुनावी घमासान: केजरीवाल ने वोट काटने और पैसे बांटने का BJP पर लगाया आरोप


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital