Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मटन पार्टी पर सियासी विवाद, विपक्ष ने लगाया ये आरोप

बिहार के लखीसराय में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Lallan Singh) की मटन पार्टी (Mutton Party) ने सियासी गलियारों में तूफान मचा दिया है.

Bihar News: बिहार के लखीसराय में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Lallan Singh) की मटन पार्टी (Mutton Party) ने सियासी गलियारों में तूफान मचा दिया है. बता दें, लखीसराय (Lakhisarai) के सूर्यगढ़ा में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के बाद ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों के लिए पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी में मटन भी लोगों को परोसा गया था. सावन (Sawan) के पवित्र महिने में ऐसे आयोजन होने से विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा मिल गया.

ललन सिंह ने किया था ऐलान

बता दें, ललन सिंह ने खुद मंच से ये ऐलान किया था कि भोजन की व्यवस्था भी की गई है. जिसमें सावन मनाने वाले लोगों के लिए शाकाहारी (Vegetarian) विकल्प भी मौजूद है. लेकिन जैसे ही मटन परोसने की बात सामने आई तो विपक्षी दलों ने इसे हिंदू आस्था (Hindu Faith) का आपमान बताते हुए ललन सिंह और सरकार पर हमला बोल दिया है.

विपक्ष का हमला

कांग्रेस नेता बी. वी. श्रीनीवास ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सावन के महीने में मोदी-नीतीश की मटन पार्टी ! धर्म के ठेकेदार डूब मरो. वहीं RJD नेता रोहिणी आचार्य ने भी तीखा बयान देते हुए इसे दोहरे चरित्र का उदाहरण बताया है.

नॉनवेज को लेकर पहले भी विवाद

इससे पहले भी बिहार (Bihar) की राजनीति में मटन और मछली भोज को लेकर विवाद होते रहे हैं. पिछले साल सावन में लालू यादव (Lalu Yadav) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मटन खिलाया था. जिसके बाद बीजेपी (BJP) ने जमकर निशाना साधा था. अब जब ललन सिंह ने वही किया है तो विपक्ष ने इसे सत्ता पक्ष की कथनी और करनी में फर्क बताकर घेर रहा है.

ललन सिंह ने क्या बोला ?

ललन सिंह ने अब इस पूरे मामले पर सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि भोज में सभी के लिए विकल्प मौजूद थे और किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था. लेकिन चुनावी माहौल में यह मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है. बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में हर छोटी-बड़ी बात को सियासी चश्मे से देखा जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read