Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Coronavirus Alert: केरल में डराने लगा कोरोनावायरस का विस्तार, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट

Coronavirus Alert: कोरोनावायरस के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके चलते महाराष्ट्र सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है.

Coronavirus Alert: देश में कोरोनावायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. हैरानी की बात यह है कि वायरस के चलते मौतें भी हो रही हैं. देश में रविवार को 24 घंटे कोरोनावायरस के मामलों की बात करें तो 656 केस सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या 3742 हो गई है. खास बात यह है कि केरल में संक्रमण तेजी से फैल रहा है और यहां एक मरीज ने अपनी जान गंवा दी है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब महाराष्ट्र सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है.

बता दें कि केरल में कोरोनावायरस से एक और मौत के बाद राज्य में कोरोनावायरस से होने वाली कुल मौत का आंकड़ा 72063 पहुंच गया है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 296 लोग ठीक भी हुए हैं. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने राज्य के लोगों को आश्वस्त किया था कि केरल में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद भी चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि संक्रमण से लड़ने के लिए अस्पताल भी पूरी तरह से तैयार हैं.

यह भी पढ़ें-हिमंत बिस्व सरमा का भगवान श्रीकृष्ण पर आया बड़ा बयान, बोले- असम से भी रहा है कन्हैया जी का नाता

एक तरफ जहां केरल, कर्नाटक समेत दक्षिण के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है. महाराष्ट्र के मंत्री संजय बनसोडे ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य जरूरी उपकरणों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें-Bihar: “अगर ब्राह्मण श्राप दे…तो पूरे कुल का नाश हो जाता है”, पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे के बयान पर मच गया बवाल

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को लातूर में एक बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को एहतियाती कदम उठाने चाहिए और सभी सरकारी संचालित सुविधाओं पर आवश्यक उपकरण जैसे वेंटिलेटर, ऑक्सीजन टैंक और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए. भारत में अब तक कोरोना वायरस के नए सब वैरिएंट JN.1 के 22 मामले सामने आ चुके हैं. केंद्रीय सरकार ने भी सभी राज्यों को ज्यादा से ज्यादा जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल भेजने पर जोर दिया है.

यह भी पढ़ें-Politics: कांग्रेस में प्रियंका गांधी का हुआ प्रमोशन…? प्रमोद तिवारी ने पार्टी के निर्णय पर दी पहली प्रतिक्रिया

ओडिशा में कोरोना वायरस के अब तक दो मामले सामने आ चुके हैं. राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए शनिवार को बुजुर्गों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी. राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने कहा कि दोनों मरीज घर पर ही आइसोलेशन में हैं और उनकी तबीयत भी ठीक है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital