सीबीआई ने मुंबई के सहार एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में तैनात कस्टम सुपरिटेंडेंट कृष्ण कुमार को ₹10.20 लाख की भारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. आरोपी पर आरोप है कि वह आयातित माल की क्लियरेंस के लिए प्रति किलो ₹10 की दर से घूस मांग रहा था, न सिर्फ अपने लिए बल्कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर भी. शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत देने से इनकार के बावजूद कृष्ण कुमार ने न केवल मांग जारी रखी बल्कि माल को रोकने की धमकी भी दी.
सीबीआई ने 25 जुलाई से 1 अगस्त 2025 के बीच स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जांच की, जिसमें रिकॉर्डेड बातचीत और अन्य साक्ष्यों से आरोप सही पाए गए.
ये भी पढ़े: बिहार चुनाव से पहले मानदेय में बंपर बढ़ोतरी, आयोग ने बदला नियम; जानें किसे मिलेंगे कितने पैसे?
जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले से क्लियर माल के लिए ₹6 लाख (जिसमें ₹5,80,000 वरिष्ठ अधिकारियों के लिए और ₹20,000 खुद के लिए) और वर्तमान में रुके हुए माल के लिए ₹10 लाख की मांग की थी.
अंततः सीबीआई ने 2 अगस्त को जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. अदालत ने उसे 6 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेजा है. जांच अभी जारी है.
ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के अंदर अपहृत नाबालिग लड़की को बचाया, आरोपी गिरफ्तार
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



