लाइफस्टाइल

सुबह उठते ही क्यों नहीं पीनी चाहिए कॉफी, जानिए इसके नुकसान

Health Tips: सुबह उठते ही कई लोगों को कॉफी पीने की आदत होती है, बिना कॉफी पिए उन्हें लॉ फील होता है. जिस कारण वह अपने आपको थका हुआ महसूस करते हैं. इसीलिए वह सुबह सुबह एक गरमा गरम कॉफी पीना पसंद करते हैं. कॉफी पीने के बाद ही लोगों में एनर्जेटिक और फ्रेशनेस महसूस होने लगती है, यह सब कॉफी में मौजूद कैफीन (Caffeine) से होता है जो खून में मिल जाता है और ब्रेन की थकावट को दूर करके उसे एक्टिव बना देता है. सुबह उठते ही कॉफी पीने की यह आदत आपकी हेल्थ के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकती है.

इतना ही नहीं कॉफी पीने से आपका ब्लड शुगर (Blood Sugar) भी बढ़ सकता है और हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) से कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं जिसमें सबसे बड़ी समस्या डायबिटीज (Diabetes) भी शामिल है. तो आइए जानते हैं कि सुबह उठते ही कॉपी क्यों नहीं पीनी चाहिए? और सुबह उठते कॉफी पीने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं? साथ ही यह भी जानेंगे कि कैफीन कैसे काम करती है?

क्या है कॉफी से होने वाले नुकसान?

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, उनके लिए ज्यादा कॉफी पीना खतरनाक हो सकता है. ये ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम कर सकती है. इतना ही नहीं, ये दिल के लिए भी खतरनाक हो सकती है.

नींद की कमी

जो लोग नींद की कमी से परेशान रहते हैं, उन्हें भी ज्यादा कॉफी नहीं पीना चाहिए. दरअसल कॉफी में कैफीन होता है, जो नींद कम करता है, ऐसे में अगर आप पहले ही अनिद्रा से जूझ रहे हैं तो इससे और ज्यादा बुरा असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें:Jawan: ‘मेरा तो जवाब ही नहीं…’, जब ‘जवान’ के सक्सेस इवेंट में कुछ इस अंदाज में Shah Rukh Khan ने की खुद की तारीफ

हड्डियों के लिए नुकसानदेह

कॉफी में कैफीन की अधिक मात्रा होने से शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती है. ज्यादा कॉफी के सेवन से शरीर में हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस होने की आशंका बढ़ सकती है.

कैसे काम करती है कैफीन?

डॉक्टरों ने बताया है कि जागने से पहले हमारा शरीर हमें दिनभर के लिए तैयार करने के लिए कॉर्टिसोल (Cortisol) तनाव हार्मोन पैदा करता है. यदि आप इस समय कॉफी पिएंगे तो जब आपका कॉर्टिसोल लेवल (Cortisol Level) पहले से ही बढ़ा हुआ है तो आपके ब्लड शुगर को बढ़ने में सहायता मिलती है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है.

साथ ही यह भी ध्यान रखने की बात है कि डायबिटीज का खतरा बिना दूध वाली कॉफी पीने से भी पैदा हो सकता है क्योंकि जब हम जाते हैं तो हमारा ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) पहले से ही बढ़ जाता है और यदि हम कैफीन (Caffeine) का सेवन करते हैं तो यह ब्लड शुगर लेवल और अधिक बढ़ जाता है जो की हेल्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

19 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

47 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

1 hour ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

3 hours ago