Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Cyclone Biparjoy: ‘बिपरजॉय’ का लैंडफॉल शुरू, 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं, कई जगहों पर उखड़ गए पेड़

Cyclone Biparjoy: IMD के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि फिलहाल यह 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है.

biparjoy cyclone

साइक्लोन बिपरजॉय

Cyclone Biparjoy: साइक्लोन बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) का कच्छ-सौराष्ट्र में लैंडफॉल शुरू हो गया है और इस दौरान इन इलाकों में भारी बारिश हो रही है जबकि 115 से लेकर 125 किमी रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का असर देखने को मिल रहा है. यहां चक्रवात के प्रभाव से पेड़ उखड़ गए हैं. वहीं द्वारका नगर पालिका के अग्निशमन अधिकारी जितेंद्र कराडिया ने कहा कि हम मशीन से पेड़ को हटाने की कोशिश कर रहे हैं. गांव भर से हमें अब तक पेड़ गिरने, मकान की छत गिरने की कई सूचना मिल चुकी है. यहां बचाव-कार्य तेज किया जा रहा है. गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने ‘बिपरजॉय’ को लेकर अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की है.

125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

वहीं IMD के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि फिलहाल यह 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है. कच्छ, सौराष्ट्र में लैंडफॉल शुरू हो गया है. सौराष्ट्र, कच्छ में भारी बारिश हो रही है, आगे और तेज बारिश की संभावना है. मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा.

कई इलाकों में काटी गई बिजली

इस बीच, एनडीआरएफ ने रूपेन बंदर के निचले इलाके से 72 नागरिकों (पुरुष-32, महिला-25, बच्चे-15) को निकालकर एनडीएच स्कूल द्वारका में शिफ्ट कर दिया है. आसपास के इलाकों से भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है. साइक्लोन की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए कई इलाकों में बिजली काट दी गई है. कई जगहों पर बिजली के पोल गिर गए हैं. वहीं पेड़ भी उखड़ गए हैं. ऐसे में एहतियात के तौर पर इन इलाकों में बिजली सप्लाई रोक दी गई है.

मोरबी में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. वहीं सौराष्ट्र में भी साइक्लोन के लैंडफॉल का असर दिख रहा है और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि लैंडफॉल की प्रकिया आधी रात तक चलेगी और इस दौरान हवा की रफ्तार 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital