Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जी-20 प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए तैयार है डल झील, पर्यटन से जुड़े लोग समिट को लेकर उत्साहित

Dal Lake: झील संरक्षण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के वीसी डॉ. बशीर अहमद बट ने कहा कि डल को आकर्षक और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

Dal Lake

डल झील

श्रीनगर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर विभिन्न विभाग तैयारी में जुटे हैं तो कई अन्य ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. 20 देशों के प्रतिनिधियों के गुलमर्ग शहर और डल झील के दौरे का भी कार्यक्रम है. इसके एक बड़े हिस्से की सफाई हो चुकी है और दूसरे हिस्से की सफाई का काम जोरों पर चल रहा है.

डल झील के पानी में खरपतवार को साफ करने के लिए कई लोगों को लगाया गया है. डल झील में साल भर साफ-सफाई का काम होता है. लेकिन जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए झील के कई महत्वपूर्ण स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

झील संरक्षण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के वीसी डॉ. बशीर अहमद बट ने कहा कि डल को आकर्षक और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक संदेश जाए. उन्होंने कहा कि श्रीनगर में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन और डल झील पर आने वाले प्रतिनिधियों से न केवल पर्यटन क्षेत्र को और बढ़ावा मिलेगा. मुमकिन है कि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक कश्मीर घूमने की तरफ आकर्षित हों.

वीसी बशीर अहमद बट ने डल झील के भीतर कई क्षेत्रों को पर्यटन मानचित्र पर लाने और इन क्षेत्रों को पर्यटन गांव के रूप में विकसित करने की बात करते हुए कहा कि झील संरक्षण और प्रबंधन प्राधिकरण ने नेविगेशन चैनलों के अलावा चयनित क्षेत्रों की सफाई की है. इसके साथ ही जीर्णोद्धार और अन्य कार्य भी जारी हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital