Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Cyclone Michaung: बंगाल की खाड़ी में बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘माइचौंग’ का खतरा, 80KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

बंगाल की दक्षिण पूर्वी खाड़ी में 30 नवंबर को 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है.

चक्रवाती तूफान ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

चक्रवाती तूफान ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

Cyclone Michaung: बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र अब कम दवाब वाले इलाके में पूरी तरह से तब्दील हो गया है. इसकी वजह से अब चक्रवाती तूफान का खतरा भी बढ़ गया है. मौसम विभाग ने बुधवार को इस संबंध में चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में मौसम में बदलाव होने जा रहा है, जो तूफान का रूप ले सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि जिस तरह से मौसमी हालात बने हैं उनके पक्षिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है.

29 नवंबर को 25-35 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अब एक अच्छी तरह से कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है. 29 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 25-35 किमी प्रति घंटे से लेकर 45 किमी प्रति घंटे की गति तक तेज हवाएं चलने की उम्मीद है.

पूर्वानुमानकर्ताओं का अनुमान है कि सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है, जो धीरे-धीरे 30 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव में बदल जाएगा. इसके और अधिक मजबूत होने का अनुमान है, जो दक्षिण-पश्चिम में एक चक्रवाती तूफान ‘माइचौंग’ में विकसित होगा और अगले 48 घंटों के भीतर बंगाल की दक्षिणपूर्वी खाड़ी से सटे इलाके में अपना असर दिखाएगा.

यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स? जिन्होंने सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को निकालने में निभाया अहम किरदार

हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद कर रही है, 29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच भारी से बहुत भारी वर्षा की कुछ घटनाएं हो सकती हैं. अंडमान द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

आईएमडी के अनुसार, 29 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 25-35 किमी प्रति घंटे से लेकर 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने की उम्मीद है.

बंगाल की दक्षिण पूर्वी खाड़ी में 30 नवंबर को 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है. 1 दिसंबर को यह बढ़कर 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें तूफानी हवा की गति पहुंच सकती है. 2 दिसंबर को 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे हो जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest