Bharat Express DD Free Dish

दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी और युवक की बहस का वीडियो वायरल, कांग्रेस पर लगे आरोप

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और एक युवक के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के बीच एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. जिगना गांव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जनसंपर्क के दौरान हरिजन बस्ती पहुंचे थे जहां एक युवक ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को लेकर सवाल उठाए.

युवक का आरोप

युवक ने ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ का नारा लगाते हुए कांग्रेस पर राजवाड़ों की राजनीति करने का आरोप लगाया. उसने कहा कि जिन नेताओं के नाम के आगे ‘कुंवर’ और पीछे ‘राजा’ जुड़ा हो, वे लोकतंत्र नहीं बल्कि राजवाड़ा चलाते हैं. इस बयान से वहां मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया.

जीतू पटवारी ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में जीतू पटवारी युवक को शांत करते हुए नजर आते हैं. उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन बहस और टकराव से बचना चाहिए. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और राजनीतिक हलकों में चर्चा का कारण बना हुआ है.

चर्चा में बीजेपी प्रत्याशी का वीडियो

गौर करने वाली बात यह है कि इससे एक दिन पहले बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और जीतू पटवारी का प्रचार के दौरान आमना-सामना हुआ था. दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और वह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था.

ये भी पढ़ें-खत्म होने लगे अनशन! 23 दिन बाद 3 छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल, क्या पीछे हटेंगे सोनम वांगचुक?

उपचुनाव बना हॉट सीट

लगातार सामने आ रहे ऐसे घटनाक्रमों ने दतिया उपचुनाव को प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में शामिल कर दिया है. हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप युवक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह साफ है कि दतिया का उपचुनाव अब सिर्फ प्रचार तक सीमित नहीं है बल्कि रोजाना नए राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read