Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Dawood Ibrahim: ‘टारगेट किलिंग से लेकर मुंबई बम ब्लास्ट तक’, भारत में दाऊद इब्राहिम ने किए ये बड़े गुनाह

Dawood Ibrahim: 1993 के मुबई के बम धमाके में दाऊद का हाथ होने की बात कही जाती है. भारत की जांच एजेंसियों को लंबे समय से उसकी तलाश है. मुंबई बम धमाके में करीब 250 लोगों की मौत हो गई थी.

दाऊद इब्राहिम (फाइल फोटो)

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है. जिसमें कहा जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को किसी अज्ञात शख्स ने जहर दे दिया. जिसके बाद इसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई. सोशल मीडिया पर पाक पीएम के X पर शेयर की गई एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है. जिसमें पाक पीएम दाऊद इब्राहिंम की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं. हालांकि इस स्क्रीनशॉट को फेक बताया गया है. क्योंकि पाक पीएम अनवारुल हक काकर के X हैंडल पर 16 दिसंबर के बाद से कोई पोस्ट नहीं किया गया है. जाऊद के मौत की खबर पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. तो आइये जानते हैं कि दाऊद इब्राहिम ने भारत में किन आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया और किन साजिशों में शामिल रहा.

1993 के बम धमाकों का मास्टरमाइंड

1993 के मुबई के बम धमाके में दाऊद का हाथ होने की बात कही जाती है. भारत की जांच एजेंसियों को लंबे समय से उसकी तलाश है. मुंबई बम धमाके में करीब 250 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं भारत के इस भगोड़े क्रिमिनल के संबंध अल कायदा और लश्कर से भी बताए जाते हैं.

करीम लाला के गैंग में शामिल

बताया जाता है कि दाऊद इब्राहिम शुरू से ही चोरी, तस्करी और लूट के कामों में शामिल हो गया था. इसी दौरान उसने करीम लाला गैंग को ज्वॉइन कर लिया. इस गिरोह में शामिल होने के बाद उसका दायरा धीरे-धीरे बढ़ने लगा और पैसे की उगाही, सट्टेबाजी, बॉलीवुड से धन उगाही, फिल्मों की फाइनेंसिंग और तमाम दो नबंर के कामों में धीरे-धीरे उसकी बादशाहत होती गई.

यह भी पढ़ें- Explainer: भारत के दुश्मनों को कौन कर रहा ढेर? अब तक इन खूंखार आतंकियों की हुई हत्या

टारगेट किलिंग को देता था अंजाम

दावा किया जाता है कि भारत छोड़ने के बाद दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहकर दुनियाभर के देशों में घटनाओं को अंजाम देता रहा है. दाऊद इब्राहिम ने 1981 मे अपने भाई शब्बीर कास्कर की हत्या होने के बाद टारगेट किलिंग कराने लगा था. जिसमें उसने अपने भाई के हत्यारों को भी मरवा दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital