Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi News: दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में बाइक सवार लड़के ने स्कूली छात्रा पर फेंका तेजाब, CCTV फुटेज आया सामने

Delhi Acid Attack: राजधानी दिल्ली में एक स्कूल छात्रा के ऊपर तेजाब फेंकना का मामला सामने आया है. ये घटना द्वारका मोड़ इलाके की है. इस घटना को करीब सुबह 7.30 बजे अंजाम दिया गया.

Delhi Acid Attack

स्कूली छात्रा पर फेंका तेजाब (फोटो ANI)

Acid Attack on School: राजधानी दिल्ली में एक स्कूल छात्रा के ऊपर तेजाब फेंकना का मामला सामने आया है. ये घटना द्वारका मोड़ इलाके की है. इस घटना को करीब सुबह 7.30 बजे अंजाम दिया गया है. घटना की CCTV  फुटेज भी सामने आई है. घायल छात्रा को फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी लड़के की लड़की से पहले से ही जान पहचान थी. लड़की बारहवीं की कक्षा में पढ़ती है, जब वह स्कूल जा रही थी तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया.

इस घटना के बारे में दिल्ली पुलिस ने बताया कि द्वारका जिले के इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया है. घटना सुबह करीब नौ बजे की है. बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है, दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच रहे हैं.

पीएस मोहन गार्डन इलाके मे फेंका तेजाब

दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये घटना पीएस मोहन गार्डन इलाके की है. पुलिस को लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब नौ बजे पीसीआर (PCR) कॉल आई थी. जिसमें कहा गया था कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवार युवकों की तरफ से एसिड जैसे किसी पदार्थ का इस्तेमाल करके हमला किया गया था. ये जानकारी दिल्ली पुलिस की तरफ से दी गई है.

घटना की CCTV फुटेज आया सामने

वहीं इस का घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि छात्रा अपने रास्ते जा रही है और तभी बाइक पर बैठे दो लोग उस पर कुछ फेंक रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Bihar: छपरा में जहरीली शराब पीने से 6 की मौत, दर्जन भर लोगों की हालत गंभीर, इलाज के दौरान कई की गई आंख की रोशनी

छोटी बहन ने दो लोगों पर जताया शक

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी. उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है. एक युवक को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है. वहीं बच्ची का अभी इलाज चल रहा है. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, वो स्थिर है. और इसकी ज्यादा जानकारी डॉक्टर बेहतर बता पाएंगे.

–  भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital