Urdu Conclave 2026

दिल्ली में बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के घर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Ravi Shankar Prasad House Fire: दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर बुधवार सुबह आग लग गई. दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.

Ravi Shankar Prasad House Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर बुधवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई. उनका घर 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर है. सुबह करीब 8:05 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई. शुरुआत में कोठी नंबर 2 बताया गया, लेकिन जांच में पता चला कि यह कोठी नंबर 21 है, जो रविशंकर प्रसाद का निवास स्थान है.

कमरे के बेड से उठीं लपटें

जानकारी के अनुसार आग घर के एक कमरे में रखे बेड से शुरू हुई. लपटें उठते ही तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.

मामले की जांच जारी

सबसे राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ. आग लगने के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया. फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-अमरोहा में ‘योगी मॉडल’: खून से रंगी थी सड़क, पुलिस ने कर दिया हिसाब; निकली जज के पेशकार के हत्यारे की हेकड़ी

वजह अब तक साफ नहीं

शुरुआती जांच में आग का केंद्र बेड ही पाया गया है, जिसे बुझा दिया गया. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई और वजह थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read