Bharat Express DD Free Dish

Delhi Blast को लेकर हर एंगल से होगी जांच, इन राज्यों में जारी हुआ हाई अलर्ट

सोमवार शाम को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस बड़े हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत और 24 से ज्यादा लोगों के घायल होने खबर मिली है.

Delhi blast

सोमवार शाम को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस बड़े हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत और 24 से ज्यादा लोगों के घायल होने खबर मिली है. ये ब्लास्ट (blast) इतना तेज और भयानक था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनमें भी आग लग गई. घटना के तुरंत बाद धू-धू जल रहे कारों को देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. ऐसे में अब सरकार ने दिल्ली सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

कैसे हुआ धमाका?

10 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक Hyundai i20 कार में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया. ये धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए और खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई.

इन राज्यों में हाई अलर्ट

धमाके के बाद दिल्ली सहित कई राज्यों और में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. इन राज्यों में मुख्य तौर पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब का नाम है. साथ ही रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है..

वहीं, उत्तर प्रदेश के एडीजी (Additional Director General of Police) लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही दूसरे संवेदनशील जिलों अयोध्या, काशी, मथुरा में भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.

मामला UAPA के तहत दर्ज

दिल्ली पुलिस ने इस घटना को आतंकी साजिश मानते हुए इसे गंभीर धाराओं के मामले में दर्ज किया है. इस हादसे की जांच गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 16 और 18, और Explosive Substances Act की धारा 3 और 4 के तहत चल रही है.

फिलहाल एनआईए (NIA), एनएसजी (NSG) और दिल्ली पुलिस की विशेष टीमें जांच में जुटी हैं. हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें धमाके से कुछ मिनट पहले एक काले मास्क वाला व्यक्ति उस कार (Hyundai i20) को चलाते हुए दिखाई दे रहा है. हालांकि पुलिस को उसकी पहचान और रूट का पता नहीं चला है, जिसकी जांच अभी चल रही है.

गृह मंत्री और पीएम ने जताई संवेदना

इस ब्लास्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मृतकों के परिवारों के प्रति  अपनी संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

वहीं गृह मंत्री अमित शाह अपने एक्स हैडल पर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि दिल्ली में हुए विस्फोट में लोगों की मौत से मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है. विस्फोट स्थल का दौरा किया और अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. शीर्ष एजेंसियां गंभीरता से घटना की जांच कर रही हैं.

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

वहीं दिल्ली धमाके के बाद अमेरिकी दूतावास ने भी भारत में आए अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है. उन्हें लाल किला और चांदनी चौक के आसपास यात्रा से बचने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है. साथ ही  अमेरिकी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर भारत में मौजूद कौंसल जनरल के फोन नंबर को भी अपडेट किया है.

ये भी पढ़ें: लाल किला ब्लास्ट में 9 मौतें! CJI बीआर गवई ने जताया दुख, दोहराई न्यायिक प्रतिबद्धता

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read