Bharat Express DD Free Dish

Delhi Bomb Blast: कान, फेफड़ें, पेट… दिल दहलाने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, NIA के हाथों में जांच

इस बम ब्लास्ट में अबतक 12 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हुए हैं. अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है. साथ ही धमाके के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी की पहचान हो चुकी है.

Delhi Bomb Blast: सोमवार, 10 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रखा दिया है. इस बम ब्लास्ट में अबतक 12 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हुए हैं. अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है. साथ ही धमाके के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी की पहचान हो चुकी है, और अब उसकी कार के रूट से लेकर हर गतिविधि की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट में चौंकाने वाला सच

दरअसल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है. रिपोर्ट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि ये बम धमाका कितना शक्तिशाली था. रिपोर्ट के अनुसार, धमाके में मारे गए कई लोगों में से किसी के कान के पर्दे तो किसी के फेफड़े और आंतें पूरी तरह से फट गई. वहीं मृतकों के शरीर के ऊपरी हिस्सों में गहरे घाव पाए गए.

धमाके से दीवारों से टकराकर गिरे दूर

ये बम धमाका इतना तेज था कि कुछ लोग दीवारों से टकराकर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि मौके पर कोई छर्रे नहीं मिले, जिससे जांच एजेंसियां उलझन में पड़ गई है कि यह किस प्रकार का विस्फोटक था.

फिलहाल इस्तेमाल किए गए विस्फोटक की सटीक पहचान के लिए फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है. मृतकों के शरीर और कपड़ों से लिए गए सैंपल रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजे गए हैं. प्रारंभिक जांच में शवों से धातु के टुकड़े और बाहरी कण मिले हैं, जिनसे विस्फोटक के प्रकार को समझने में मदद मिल सकती हैं.

अब NIA के हाथों में मामला

इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है. इसे संभावित आतंकी हमला मानते हुए इसके सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है.

आपको बता दें कि इस धमाके का मुख्य संदिग्ध डॉक्टर उमर उन नबी की पहचान हो चुकी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध उमर की कार को धमाके से पहले मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे और केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे पर देखा गया था. एजेंसियां अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं.

वहीं सीसीटीवी फुटेज में धमाके वाली कार के साथ एक लाल रंग की इकोस्पोर्ट्स कार भी देखी गई थी, जिसकी तलाश अब जारी है. माना जा रहा है कि ये लाल गाड़ी भी धमाके वाली कार के साथ शामिल थी.

घायलों से मिलने पहुंचे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान दौरे से लौटते ही बुधवार को अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की. वहीं सुरक्षा एजेंसियां इस वारदात के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: लखनऊ तक पहुंची दिल्ली ब्लास्ट की जांच! पूर्व लेक्चरर डॉ. शाहीन सईद गिरफ्तार, कार से मिली थी AK-47

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read