सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने से हादसा
Delhi Building Collapse History: राजधानी दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. बताया जा रहा है कि इस इमारत में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई छात्र रह रहे थे. हादसे के बाद दमकल विभाग, एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया.
लगातार हादसों से चिंता
सत्य निकेतन का यह हादसा कोई पहली घटना नहीं है. पिछले दो सालों में दिल्ली में कई बार इमारतें गिर चुकी हैं. कहीं जर्जर मकान ढह गए तो कहीं निर्माणाधीन इमारतों के हिस्से गिरने से लोग मारे गए. इन घटनाओं ने कई परिवारों को उजाड़ दिया, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठते रहे.
शाहदरा हादसा
मार्च 2024 में शाहदरा के कबीर नगर में एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा था. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी.
जहांगिरपुरी हादसा
अगस्त 2024 में जहांगिरपुरी में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा. इस घटना में तीन लोगों की जान गई थी.
मुस्तफाबाद त्रासदी
अप्रैल 2025 में मुस्तफाबाद में चार मंजिला पुरानी इमारत गिर गई. इस हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों समेत कुल 11 लोगों की मौत हुई और 11 लोग घायल हुए थे.
पहाड़गंज हादसा
मई 2025 में पहाड़गंज के अराकशन रोड पर निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की दीवार गिर गई. इसमें एक ठेकेदार और तीन मजदूरों की मौत हो गई थी.
वेलकम इलाका
जुलाई 2025 में वेलकम इलाके में चार मंजिला जर्जर इमारत गिर गई. इस हादसे में छह लोगों की मौत और आठ लोग घायल हुए थे.
अगस्त 2025 के हादसे
अगस्त 2025 में तीन बड़ी घटनाएं हुईं. 9 अगस्त को जैतपुर में मंदिर की दीवार और झुग्गियां गिरने से सात लोगों की मौत हुई. 15 अगस्त को दरगाह शरीफ पत्ते शाह में छत गिरने से छह लोग मारे गए. 20 अगस्त को दरियागंज में तीन मंजिला मकान गिरा, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई.
साकेत हादसा
30 मई 2026 को साकेत मेट्रो स्टेशन के पास पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई. इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई थी.
रोहिणी हादसा
जुलाई 2026 में रोहिणी सेक्टर 16 में एक इमारत गिर गई. इसमें तीन लोगों की मौत हुई. बताया गया कि इस इमारत पर 11 महीने से काम चल रहा था.
करोल बाग हादसा
21 अगस्त 2026 को करोल बाग में एक पुरानी इमारत का हिस्सा गिरा. इसमें एक व्यक्ति की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए.
ताजा हादसा
6 सितंबर 2026 को सत्य निकेतन में इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. कई लोग मलबे में फंसे होने की आशंका है. राहत और बचाव अभियान जारी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
