Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बेसमेंट की खुदाई से ढही PG की इमारत! एम्स पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, कहा- हादसे के जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई

Satya Niketan Building Collapse: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी कई मंजिला इमारत से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और नौ लोगों को अब तक बचाया जा चुका है. मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर दुख जताया है.

satya-niketan-delhi-building-collapse-basement-excavation-cm-rekha-gupta-action

बेसमेंट की खुदाई से ढही PG की इमारत! एम्स पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता (इमेज-X.com)

Satya Niketan Building Collapse: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी कई मंजिला इमारत से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और नौ लोगों को अब तक बचाया जा चुका है. मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर दुख जताया है.

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर दिल्ली की रेखा गुप्ता ने कहा कि 11 लोगों को बचाया गया है. मैं अस्पताल जा रही हूं. हमें बचाए गए सभी लोगों की हालत के बारे में जानना होगा. मैं बस इतना कह सकती हूं कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, चाहे वह इमारत का मालिक हो या कोई अधिकारी… उसे बख्शा नहीं जाएगा.

खुदाई के दौरान खिसक गया पिलर

मुख्यमंत्री ने कहा कि इमारत पुरानी थी और उसमें कुछ निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा था. बेसमेंट में खुदाई का काम हो रहा था, जिसकी वजह से एक पिलर खिसक गया और पूरी इमारत ढह गई. इमारत का इस्तेमाल पीजी के तौर पर हो रहा था और अंदर बच्चे मौजूद थे. सभी एजेंसियां ​​लगातार काम कर रही हैं. हमारी प्राथमिकता सबसे पहले इन बच्चों की जान बचाना है. बचाव अभियान इसी तरह जारी रहेगा. सभी अधिकारी यहां मौजूद हैं और किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. हालांकि, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

युद्धस्तर पर जारी है बचाव अभियान

उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन, आरके पुरम स्थित घटनास्थल पर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बचाव अभियान की बारीकी से निगरानी की जा रही है. सभी एजेंसियां ​​समन्वय में काम कर रही हैं और सभी प्रयास सुरक्षित बचाव पर केंद्रित हैं. राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी हैं.

सीएम रेखा गुप्ता पीड़ितों से मिलने पहुंची एम्स

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पीड़ितों से मिलने एम्स पहुंच रही हैं, जिसके बाद वह आरके पुरम हादसे में पीड़ित छात्रों से मिलने जाएंगी.

इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आरके पुरम के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से बहुत चिंता है.

प्रभावित परिवारों को पहुंचाई जा रही मदद

उन्होंने कहा कि डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, सीएटीएस और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं. एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है. फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- सत्य निकेतन में इमारत गिरते ही एक्शन में अमित शाह, गोवा में बीच में छोड़ा BJP कार्यालय का उद्घाटन

उन्होंने कहा कि हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं. हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital