Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi : रुपये और सरकारी नौकरी का लालच देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था कलीम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने 28 वर्षीय मोहम्मद कलीम को गिरफ्तार किया है. कलीम पर आरोप है कि उसने जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था.

आरोपी कलीम

दिल्ली में धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने 28 वर्षीय मोहम्मद कलीम को गिरफ्तार किया है. कलीम पर आरोप है कि उसने चांदनी महल थाना इलाके में स्थित रैन बसेरे के केयरटेकर संदीप पर जबरन इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रहा था. कलीम ने केयरटेकर को रुपये का लालच देकर इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए बोल रहा था. साथ ही हिंदू धर्म के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी. शिकायतकर्ता संदीप का ये भी आरोप है कि कलीम ने धर्म बदलने के बाद सरकारी नौकरी लगवाने का भी झांसा दिया था.

शिकायतकर्ता संदीप के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद कलीम हिंदू धर्म के बारे में अभद्र बातें कर रहा था. इसके अलावा उसपर जबरन धर्म बदलने का दबाव बना रहा था. संदीप ने ये भी कहा कि कलीम यूट्यूब पर धार्मिक वीडियो दिखाकर हिंदू धर्म को छोड़ने के लिए कहता था. फिलहाल पुलिस ने शिकायकर्ता संदीप की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद कलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 153A और 295A के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें- पंजाब में AAP सरकार ने बढ़ाया पेट्रोल-डीजल पर 10 फीसदी VAT, जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ

गौरतलब है कि पिछले दिनों गाजियाबाद में भी धर्म परिवर्तन कराने को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था. जिसमें ऑनलाइन गेम के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का पूरा रैकेट चलाया जा रहा था. जिसमें एक मौलवी ने दो लोगों के साथ मिलकर एक 17 साल के हिंदू लड़के का धर्म परिवर्तन करा दिया था. जिसकी शिकायत लड़के के पिता ने पुलिस से की थी. शिकायत के बाद पुलिस की जांच-पड़ताल में मामले का पर्दाफाश हुआ था. बताया जा रहा था कि, इस धर्म परिवर्तन के खेल का कनेक्शन मुंबई और दुबई से भी था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital