अदालत ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में राजस्थान से गिरफ्तार हसीन को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. उसे पटियाला हाउस कोर्ट की एक अदालत में पेश किया गया था. हसीन की गिरफ्तारी उसके भाई कासिम की निशानदेही पर हुई थी.
दिल्ली पुलिस ने अदालत से कहा था कि जिस मोबाइल को उसने जब्त किया उसमें सिम भारत का था और वह पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा था. हसीन सिम के नंबर पर व्हाट्सएप चलाकर डीआरडीओ और मिलिट्री इंटेलिजेंस के लोगों को हनीट्रैप मेंफंसाने की कोशिश की जा रही थी. इसलिए उसे हसीन को हिरासत में दिया जाए जिससे वह पूछताछ कर सभी सच्चाई सामने ला सके.
मामले के अनुसार हसीन के सिम के जरिए डीआरडीओ के अधिकारी अमित कुमार को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश किया जा रहा था. सिम का कनेक्शन हसीन के नाम का है. जबकि इस सिम को पाकिस्तान के इंटेलीजेंस ऑफिसर को दिया गया था जिनके जरिए हनी ट्रैप किया जा रहा था.
स्पेशल सेल ने कहा कि हमें अन्य आरोपियों के साथ इसे आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करानी है और जांच को आगे बढ़ाना है. उसने यह भी कहा कि जांच अभी शुरूआती दौर में है और काफी संवेदनशील है. इसलिए उसे पांच दिन की हिरासत में दिया जाए.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने मंजनू का टीला स्थित पाकिस्तानी-हिंदू शरणार्थी शिविर तोड़ने पर लगाई रोक
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



