Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न करने वाले 53 बरस के पुजारी को दिल्ली की अदालत ने सुनाई 15 साल की सजा

कोर्ट ने इस अपराध को बड़े पैमाने पर समाज के खिलाफ अपराध बताया है. यह मामला 2016 में दिल्ली के पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था.

Court Order File Photo

सांकेतिक तस्वीर

नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 53 वर्षीय मंदिर के पुजारी को तीस हजारी कोर्ट ने 15 साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने इस अपराध को बड़े पैमाने पर समाज के खिलाफ अपराध बताया है. यह मामला 2016 में दिल्ली के पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. तीस हजारी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) हरलीन सिंह ने गुरुवार को पुजारी के खिलाफ फैसला सुनाया, जिसे पोक्सो अधिनियम व आईपीसी के तहत अन्य संबंधित अपराधों के तहत दोषी ठहराया गया था.

विशेष न्यायाधीश ने आदेश में कहा यह बच्चे के मनोविज्ञान पर एक अमिट छाप छोड़ता है. इसलिए, अदालत को बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के मामलों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ निपटाना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि दोषी मंदिर का पुजारी है जो नाबालिग लड़के को निशाना बनाकर उसका यौन शोषण करता था. लड़का उक्त मंदिर में नियमित स्वयंसेवक था यह तथ्य अपराध की गंभीरता को बढ़ाता है.

अदालत ने अपराध को गंभीरता से लेते हुए कहा इस तथ्य के बारे में कोई दो राय नहीं है कि किसी बच्चे के साथ किया गया कोई भी यौन अपराध न केवल उसकी गरिमा और निजता के अधिकार में एक गैरकानूनी दखल है, बल्कि यह पूरे समाज के खिलाफ अपराध है. यह बच्चे के मनोविज्ञान पर एक अमिट छाप छोड़ता है.

अदालत ने जुलाई में आरोपी पुजारी को धारा 377 (अप्राकृतिक कृत्य), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया था. अभियोजन पक्ष ने पुजारी के लिए अधिकतम सजा की मांग की थी. अदालत ने अलग-अलग अपराधों के लिए 1.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और पीड़ित को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिश्या है.

ये भी पढ़ें- टैटू हटाने के बाद निशान बच जाए तो भी Delhi Police में भर्ती से कोई नहीं रोक सकता: हाईकोर्ट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest