Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Hand Grenades: दिल्ली के होलंबी कलां इलाके में मिले कई हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ता मौके पर

Delhi Hand Grenades: तलाशी अभियान में बरामद किए गए विस्फोटक एक खेत में छिपाकर रखे गए थे. मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

delhi police

दिल्ली पुलिस

Delhi Hand Grenades: दिल्ली पुलिस को आज सोमवार को एक तलाशी अभियान में मेट्रो विहार इलाके के होलंबी कला में कई हैंड ग्रेनेड मिलें हैं. मामले में पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है.

खेत में छिपाकर रखा गया था विस्फोटक

दिल्ली के होलम्बी कलां में आज 10 अप्रैल को मिले हैंड ग्रेनेड को लेकर दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस इलाके से लगभग 7 से 8 देसी हैंड ग्रेनेड चलाए गए एक तलाशी अभियान में बरामद किए गए हैं. पाए गए विस्फोटक एक खेत में छिपाकर रखे गए थे. मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं विस्फोटक के मद्देनजर मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. इसके अलावा मौके पर भारी तादाद में पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे.

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल इसकी जांच दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है. इस बात की यह ग्रेनेड्स आखिर यहां तक आए कैसे और किस काम के लिए इन विस्फोटकों का उपयोग होने वाला था. दिल्ली पुलिस ने एनएसजी की टीम को जांच के लिए बुलाया है. बरामद किए गए हैंड ग्रैनेड कितने खतरनाक हैं जांच के बाद इसका खुलासा होगा. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि एक प्लास्टिक की बाल्टी में कुछ देसी बम छिपाकर रखे गए हैं. मुखबिर से पुलिस को इस बात की भी सूचना मिली थी कि इन बमों का उपयोग किसी की हत्या में किया जाना है. जिसके बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया. उसी की पहचान पर खेत से हैंड ग्रेनेड मिले जो कि उसी के द्वारा बनाए हुए बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Viral Video: गार्डन गैलरिया मॉल के ‘लॉर्ड्स ऑफ ड्रिंक’ बार में रामायण थीम पर नशे में झूमे शराबी, पुलिस ने दर्ज किया केस

इससे पहले भी मिल चुके है खतरनाक विस्फोटक

इससे पहले भी दिल्ली में इस तरह के हैंड ग्रेनेड मिल चुके हैं. गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने एक घर से हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital