Bharat Express DD Free Dish

सावन की हुई शुरुआत, अब दिल्ली में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने दिया मौंसम के लिए चौकाने वाला Update

सावन का महीना शुरू होते ही दिल्ली-NCR में बारिश ने दस्तक दी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहाना बना रहेगा.

Delhi ka Mausam
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Rain Alert: सावन का महीना आज (11 जुलाई) से शुरू हो गया है. अब अगले एक महीने तक हर तरफ आपको भगवान शिव की अराधना में जुड़े भक्त नजर आएंगे. वहीं सावन के महीने में बारिश न हो ऐसा मुमकिन नहीं है. इसी के चलते अब मौसम विभाग ने दिल्ली-ncr समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.

IMD ने दिल्ली से सटे इलाके जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरूग्राम और फरीदाबाद आदि में आज तेज बारिश होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने दिया चौकाने वाला Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-ncr में अगले 96 घंटों तक बारिश होने की संभावना है (Delhi Mausam Update). यानि दल्ली में 16 जुलाई तक बारिश होगी. हालांकि ये बारिश लगातार नहीं होने वाली है बल्की रुक-रुक कर कुछ समय के अंतराल में होगी.

बता दें कि 16 जुलाई तक बीच-बीच में सूरज भी देखने को मिलेगा, साथ ही हल्की बारिश से मौंसम सुहाना बना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी.

दिल्ली में कभी भी हो सकती है तेज बारिश

दिल्ली-ncr में कभी भी तेज बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने लगातार राजधानी दिल्ली के मौसम पर अपनी नजर बना रखी है. जैसे ही तेज बारिश होने की उम्मीद होगी तो वे येलो या रेड अलर्ट जारी कर देंगे.

वहीं तापमान की बात करें तो दिल्ली का तापमान आने वालों कुछ दिनों तक ठंडा रहने वाला है. इस बीच तापमान करीब 23-24 डिग्रा सेल्सियस तक रहेगा.

साथ ही पूरे दिल्ली-ncr में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस बने रहने की आशंका हैं. बता दें कि आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली वालों को गर्मी से राहत रहेगी.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और भारत के पूर्वोत्तर इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है. साथ हीं पहाड़ी इलाकों में जहां लगातार बारिश का कहर लोगों पर बना हुआ है, वहां भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.


ये भी पढ़ें- धर्म की आड़ में ज़मीन पर डाका नहीं चलेगा: इंद्रेश कुमार


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read