Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…राजीव चौक समेत दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज रहेंगे बंद! जानें कहां से करें इंटरचेंज?

दिल्ली पुलिस के निर्देश पर सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत 16 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. हालांकि डीएमआरसी ने साफ किया है कि इंटरचेंज सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी और यात्री स्टेशन के भीतर ट्रेन बदल सकेंगे.

Delhi Metro Station Closed: अगर आप आज दिल्ली मेट्रो से राजीव चौक, पटेल चौक या लुटियंस दिल्ली के आसपास सफर करने की सोच रहे हैं, तो DMRC की यह लेटेस्ट और सबसे कड़क सिक्योरिटी एडवाइजरी आपके लिए जानना बेहद जरूरी है. दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा नीट परीक्षा मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहा प्रोटेस्ट अपने चरम पर है.

इस बीच एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस के निर्देशों पर लुटियंस दिल्ली के 16 सबसे व्यस्त और प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेटों को अगले आदेश तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.

अचानक लिए गए इस फैसले(Delhi Metro Advisory) के बाद दफ्तर जाने वाले और मेट्रो यात्रियों की सहूलियत के लिए डीएमआरसी ने साफ किया है कि इंटरचेंज स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा पहले की तरह ही चालू रहेगी.

 

जानिए दिल्ली मेट्रो के नए आदेश में क्या?(Delhi Metro Station Closed)

दिल्ली मेट्रो द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, मध्य दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के जमावड़े को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन 16 स्टेशन को अगले आदेश तक बंद रखा गया है:

1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केन्द्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम.

बताते चलें यह फैसला जंतर-मंतर और संसद मार्ग के आसपास चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

उपलब्ध रहेगी इंटरचेंज की सुविधा

हालांकि मेट्रो में सफर करने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए DMRC ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे बड़े जंक्शनों पर इंटरचेंज की सुविधा पूरी तरह से चालू रहेगी. इसका मतलब है कि यात्रियों को अगर येलो लाइन से ब्लू लाइन या वायलेट लाइन पर ट्रेन बदलनी है, तो वे स्टेशन परिसर के भीतर से बिना किसी रुकावट के ट्रेन चेंज कर सकते हैं.

बता दें कि केवल स्टेशन से बाहर निकलने या बाहर से अंदर दाखिल होने वाले गेटों को सुरक्षा घेरे के तहत बंद रखा गया है, जिससे यात्रियों को ट्रेन बदलने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- VIDEO: दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी बोले- ‘मोदी जी, हर जोर आजमा लो… ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी’

अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे नियम

सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशनों के अचानक बंद(Delhi Metro Station Closed) होने के कारण इन इलाकों के आसपास भारी ट्रैफिक और यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है. बंद किए गए सभी चारों मेट्रो स्टेशनों के बाहर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि स्थिति पर पैनी नजर रखी जा सके.

साथ ही दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं और घर से निकलने से पहले दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक हैंडल या अपडेट्स को जरूर चेक कर लें.वहीं स्थिति सामान्य होते ही दिल्ली पुलिस के क्लीयरेंस के बाद इन स्टेशनों को दोबारा यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital