Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली-NCR में मार्च की शुरुआत में ही जून जैसी गर्मी, कई राज्यों में तापमान सामान्य से ऊपर

Weather update: दिल्ली-NCR में मार्च की शुरुआत में ही तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है. राजधानी में 36°C तक पारा पहुंच गया है.

AI से बनाया गया फोटो

Weather update: दिल्ली-NCR में तापमान लगातार बढ़ रहा है और मार्च की शुरुआत में ही लोगों को जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्युनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. शनिवार को राजधानी का तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले 50 सालों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे ऊंचा आकंड़ा है.

50 साल का रिकॉर्ड

सफदरगंज वेदर सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक मार्च के पहले सात दिनों में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस था जो 1999 में दर्ज हुआ था. इस बार यह रिकॉर्ड टूट गया है. दिल्ली ही नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भी तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है.

आने वाले दिनों का हाल

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है. हालांकि 10 से 12 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है.

आज देशभर का तापमान

बिहार में बारिश का अनुमान

बिहार में 9 और 10 मार्च को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान भी जताया गया है.

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक दिन का तापमान सामान्य से 8 से 12 डिग्री ज्यादा रह सकता है. 7 से 13 मार्च के बीच कुछ इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. वहीं 8 मार्च को मैदानी इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति बनने की आशंका है.

यूपी में राहत की उम्मीद

उत्तर प्रदेश में गर्मी परेशान कर रही है. लखनऊ समेत कई जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री ज्यादा दर्ज हो सकता है लेकिन 9 और 10 मार्च को पूर्वी यूपी में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान 30 से 50 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी.

ये भी पढ़ें-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सीएम पुष्कर धामी की जमकर प्रशंसा, कहा- उत्तराखंड अब दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा

देशभर का मौसम

9 से 11 मार्च के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है. वहीं महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital