Delhi NCR Weather: दिल्ली, नोएडा और उत्तर प्रदेश के आस-पास के इलाकों में आज का मौसम थोड़ी राहत और थोड़ी परेशानी दोनों लेकर आया है (Delhi-NCR weather today).
सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के आसार हैं, वहीं दिन चढ़ते ही उमस और गर्मी का अहसास बढ़ सकता है.
आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है आपके शहर में मौसम का हाल.
आज का तापमान और स्थिति
आज अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
सुबह के समय कुछ इलाकों में बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
दिन भर उमस और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं.
क्या है अलर्ट और सलाह?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए येलो अलर्ट (IMD yellow alert) जारी किया है.
इसका मतलब है कि कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की संभावना है.
ऐसे में कुछ बातें है जिनका आपको खास ख्याल रखना होगा-
- बिना ज़रूरत खुले में न निकले
- बिजली चमकते समय खुले मैदान या पेड़ के नीचे खड़े न हों
- वाहन चालकों को फिसलन वाली सड़कों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है
आने वाले दिनों की झलक
दिल्ली और एनसीआर में 24 जून के आसपास मॉनसून की दस्तक होने की संभावना है.
सोमवार (16 जून) से बारिश की मात्रा में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी.
वहीं गुरुग्राम, नोएडा और गाज़ियाबाद में भी अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम अस्थिर बना हुआ है. दिन में गर्मी और उमस परेशान कर सकती है, लेकिन हल्की बारिश कुछ समय के लिए राहत दे सकती है.
वहीं आने वाले दिनों में मॉनसून की एंट्री से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है.
ये भी फढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने विशाखपत्तनम में 3 लाख लोगों के साथ किया योग, दिया ‘हील इन इंडिया’ का संदेश
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




