Bharat Express DD Free Dish

IMD अलर्ट के बाद भी दिल्ली में नहीं हो रही बारिश, आखिर कब राजधानी में दस्तक देगा मानसून?

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में कई दिनों से बारिश की उम्मीद की जा रही है, लेकिन अभी तक सिर्फ बादल ही नजर आए हैं. जानिए कब दस्तक देगा मानसून.

delhi ncr weather

Delhi-NCR Weather: देशभर के ज्यादातर इलाको में जहां भारी मानसूव ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में सूखा पड़ा है. मौसम विभाग कई दिनों से लगातार बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है लेकिन बारिश की कोई नामों निशान नहीं है. दिल्ली में बारिश के नाम पर या तो बूंदाबांदी हो जाती है या फिर सिर्फ बादल छाए रह जाते है.

आज भी IMD ने दिल्ली समेत आस पास के इलाको में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. आज का दिन राजधानी ही नहीं, पड़ोसी इलाकों जैसे नोएडा, जयपुर, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव- सभी जगह मौसम की एक कहानी लेकर आया है. सुबह-सुबह आसमान पर छाए बादलों में एक हल्की चमक महसूस हो रही है, जैसे हर जगह मॉनसून दस्तक देने ही वाला हो.

दिल्ली-एनसीआर और नोएडा में आज मौसम कुछ बहुत ज्यादा गर्म नहीं हैं. वहीं राजस्थान और पूर्वी यूपी में भी यही हालात दिख रहे हैं—बादल हैं, बारिश की उम्मीद है, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर बरसात शुरू नहीं हुई है.
मौसम विभार के मुताबिक आज पूरे दिन छाए रहेंगे बादल, कुछ जगहों पर तेज बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, और शाम तक गरमी में थोड़ी राहत भी मिल सकती है.

दोपहर में गर्मी और बादलों की लुका-छिपी

आज (26 जून) जैसे-जैसे सूरज ऊपर चढ़ेगा, वैसे-वैसे दिल्ली-NCR और नोएडा में तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँचने की संभावना है. हालांकि बादल बीच-बीच में सूरज को ढकते रहेंगे, लेकिन उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

यूपी के कई इलाको में भी दोपहर तक तेज धूप के साथ-साथ भारी नमी बनी रहेगी, जिससे मौसम चिपचिपा हो जाएगा. साथ ही जयपुर में गर्मी थोड़ी कम महसूस होगी लेकिन आसमान में हल्के बादल बने रहने की आशंका है. वहीं मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है.

मॉनसून के कदम दरवाजे पर, कब करेगा एंट्री?

दिल्ली-NCR में मॉनसून की आधिकारिक एंट्री अभी बाकी है, लेकिन आज का दिन (26 जून) इस ओर साफ इशारा कर रहा है कि अगली ही बारिश शायद उसका औपचारिक स्वागत बन जाए  (Delhi-NCR Weather).

लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में भी आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है. अगले दो से तीन दिनों तक मौसम इसी तरह अस्थिर बना रह सकता है – कभी धूप, कभी बारिश, कभी गरजते बादल.

आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

26 JUNE WEATHER

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, धर्मशाला में पानी के तेज बहाव में डेढ़ दर्जन मजदूर बहे, दो की मौत, कई लापता

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read