Ravan Dahan Viral Video Delhi: हर साल विजयादशमी की शाम देश को अहंकारी रावण के धू-धू कर जलने का इंतजार होता है. भीड़ में बच्चे तालियां बजाते हैं और बुराई पर अच्छाई की जीत का उद्घोष होता है. लेकिन देश कीदिल्ली के पटेल नगर में इस बार रावण को जैसे दशहरे का इंतजार ही नहीं था. लंकापति ने शायद सोच लिया कि जब हर साल जलना ही है, तो फिर एक दिन बाद ही क्यों? और देखते ही देखते, बिना किसी धनुर्धर राम और बिना किसी तीखे बाण के, रावण का विशाल पुतला एक दिन पहले ही राख के ढेर में तब्दील हो गया.
इस अनूठे ‘दहन’ के पीछे कोई पौराणिक लीला नहीं, बल्कि बिजली के खंभों पर दौड़ता करंट और शॉर्ट सर्किट था. दशहरे के तय कार्यक्रम से ठीक 24 घंटे पहले तारों से निकली चिंगारी ने ऐसा खेल दिखाया कि मैदान में खड़ा महंगा और भव्य रावण खुद-ब-खुद धू-धू कर धधक उठा.
ये भी पढ़ें: क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी
घटना से जुड़े मुख्य पहलू (Short Circuit Ravan Dahan Delhi)
अचानक लगी भीषण आग की लपटों से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई और संपत्ति को हल्का नुकसान पहुंचा. समय से पहले पुतला जल जाने से रामलीला समिति का आर्थिक नुकसान हुआ और स्थानीय लोगों के दशहरे का उत्साह भी थोड़ा फीका पड़ गया.
- स्थान: पश्चिमी दिल्ली का पटेल नगर इलाका.
- हादसे की वजह: पुतले के ऊपर और आसपास से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक हुआ शॉर्ट सर्किट.
- तैयारी पर पानी फिरा: आयोजकों ने लाखों का बजट लगाकर इस पुतले को बेहद खूबसूरती और आतिशबाजी के साथ तैयार किया था.
रावण से दशहरे का इंतजार नहीं हुआ
दिल्ली के पटेल नगर वालों ने एक दिन पहले ही रावण दहन का मजा ले लिया
विजयादशमी से एक दिन पहले ही रावण के पुतले में शॉर्ट सर्किट
#Dussehra #RavanDahan #Delhi https://t.co/VVfi3iWnKS— Shyamdatt (@ShyamDatt_C) October 20, 2026
रावण को हो गया था FOMO (Delhi Ravan Dahan Incident)
जैसे ही पटेल नगर में दिनदहाड़े धधकते रावण का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, इंटरनेट यूजर्स ने चुटकियों और मीम्स की झड़ी लगा दी. किसी ने लिखा कि “रावण भाई को भी FOMO (छूट जाने का डर) हो गया था, सोचा बाकी लोग कल जलेंगे, मैं आज ही ट्रेंड कर जाता हूं!” तो किसी ने तंज कसा कि “रावण ने इस बार आत्मदाह का रास्ता चुनकर राम का काम ही हल्का कर दिया.” कुछ यूजर्स ने चुटकी लेते हुए कहा कि दिल्ली की बिजली ने इस बार बुराई का अंत तय समय से पहले ही कर डाला.
ये भी पढ़ें: संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?
समय से पहले बुराई का खात्मा (Patel Nagar Dussehra Ravan Dahan)
बेशक यह हादसा आयोजकों की जेब पर भारी पड़ा और इलाके के बच्चों के लिए त्योहार की मुख्य शाम का रोमांच थोड़ा कम कर गया, लेकिन इस घटना ने दिल्ली के त्योहार में एक अलग ही हंसी और चर्चा का रंग भर दिया. जहां हर साल रावण को जलाने के लिए शुभ मुहूर्त, मंत्रोच्चार और भव्य आतिशबाजी की जरूरत पड़ती थी, वहीं इस बार दिल्ली के तारों ने पलक झपकते ही हिसाब बराबर कर दिया. अब चर्चा यही है कि लंकापति ने खुद ही तय कर लिया कि अब और इंतजार नहीं, इस बार विदाई समय से पहले ही होगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




