Bharat Express DD Free Dish

उत्तर जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने उत्तर जिले में ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क पकड़ा हैं. चार आरोपियों के कब्जे से हजारों बुप्रेनोर्फिन टैबलेट्स और अविल इंजेक्शन बरामद किए गए हैं.

Delhi Police

दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उत्तर जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 2,133 बुप्रेनोर्फिन टैबलेट्स और 9,920 अविल इंजेक्शन बरामद किए हैं.

सूचना के आधार पर 31 जुलाई को कबीर बस्ती, मलकागंज में छापेमारी कर आरोपी कुलदीप कुमार को पकड़ा गया, जिसके पास से 133 टैबलेट्स और 420 अविल इंजेक्शन मिले. पूछताछ में खुलासा हुआ कि नशीले पदार्थ उसे रोहित गोयल ने सप्लाई किए थे, जिसे 2 अगस्त को गिरफ्तार किया गया. रोहित से पूछताछ में तीसरे आरोपी सतीश कुमार का नाम सामने आया. उसके घर से 2,000 टैबलेट्स और 4,700 इंजेक्शन मिले.

सतीश ने चौथे आरोपी सिद्धार्थ बंसवाल का नाम लिया. 5 अगस्त को छापेमारी में उसके पास से 4,800 अविल इंजेक्शन बरामद हुए. बरामद इंजेक्शन और दवाओं को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स विभाग ने जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू की.

पुलिस के अनुसार बुप्रेनोर्फिन और अविल इंजेक्शन का नशेड़ी एक साथ सेवन करते हैं. पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए जांच जारी है.

ये भी पढ़े: स्वतंत्रता दिवस पर अभेद सुरक्षा घेरा: दिल्ली में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में बनी रणनीति

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read