Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जनता से सीधा जुड़ाव, अपराधियों में खौफ- दिल्ली पुलिस की नई दिशा

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने राजधानी में सुरक्षा को मज़बूत बनाने के लिए बीट सिस्टम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं. अब बीट अधिकारी केवल निगरानी ही नहीं करेंगे, बल्कि नागरिकों से जुड़कर अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

दिल्ली जैसे विशाल महानगर में सुरक्षा केवल पुलिस चौकियों या थानों पर निर्भर नहीं हो सकती. यहां हर गली, हर मोहल्ला और हर बाजार में एक ऐसी व्यवस्था की ज़रूरत है जो नागरिकों से जुड़ी हो और अपराधियों में खौफ पैदा करे. इसी सोच के साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बीट सिस्टम को मज़बूत करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं.

बीट सिस्टम असल में पुलिसिंग का दिल है. बीट कांस्टेबल ही वह चेहरा है जिसे जनता रोज़ाना देखती और भरोसा करती है. जब यह जुड़ाव मजबूत होगा तो अपराध की जड़ें खुद-ब-खुद हिलेंगी. आयुक्त गोलचा ने अफसरों को स्पष्ट हिदायत दी है कि बीट सिस्टम को केवल औपचारिकता न समझा जाए, बल्कि इसे राजधानी की सुरक्षा का आधार बनाया जाए.

नागरिकों में विश्वास जगाने पर जोर

इस नई दिशा में बीट अधिकारी अब केवल निगरानी नहीं करेंगे, बल्कि स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे, समस्याएं सुनेंगे और अपराध की आहट को समय रहते पहचानेंगे. अपराधियों के लिए यह एक सख्त संदेश है कि अब पुलिस उनके हर कदम पर नज़र रखेगी, वहीं जनता के लिए यह विश्वास की गारंटी है कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

ईमानदारी, तत्परता और संवेदनशीलता पर आधारित यह पहल न सिर्फ अपराध कम करेगी, बल्कि पुलिस और जनता के बीच भरोसे का रिश्ता और गहरा करेगी. निस्संदेह, यह दिल्ली पुलिस की नई दिशा है- जहां सुरक्षा का नया अध्याय बीट सिस्टम से लिखा जाएगा.

ये भी पढ़े: धन्यवाद Instagram! सालों से थी पति की तलाश, जब Reel से मिला तो क्यों भिजवाया जेल?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital