Bharat Express DD Free Dish

कुछ ही घंटों की बारिश में वेनिस बना दिल्ली, पानी में तैरती दिखी कारें

Delhi Rain Waterlogging: बीती रात से हो रही हल्की बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में सड़कों की पोल खोल दी है. दिल्ली के कई जगहों पर जलजमाव हो गया, जिसकी वजह से लोगों के लिए बड़ी मुश्किलें सामने आई. यातायात घंटों बाधित रहने के चलते लोगों को यात्रा करने में काफी परेशानी आई.

Delhi Rain Waterlogging

Delhi Rain Waterlogging

Delhi Rain Waterlogging: बीती रात से हो रही हल्की बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में सड़कों की पोल खोल दी है. दिल्ली के कई जगहों पर जलजमाव हो गया, जिसकी वजह से लोगों के लिए बड़ी मुश्किलें सामने आई. यातायात घंटों बाधित रहने के चलते लोगों को यात्रा करने में काफी परेशानी आई. सड़कों पर पानी भरने की वजह से ट्रैफिक धीमा हो गया.

लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव और जाम की समस्याएं भी सामने आई हैं. ऐसी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें लोग जलभराव के बीच यात्रा करते दिख रहे हैं. सड़कों पर पानी भर जाने के चलते लोगों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ा. इसका असर सीधा ट्रैफिक पर भी पड़ा.

इन इलाकों में लगा जाम

भारी बारिश की वजह से महरौली-बदरपुर रोड पर भाी जलजमाव देखने को मिला. आईटीओ, मथुरा रोड, लोधी रोड, लुटियंस दिल्ली के भी कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भरा दिखाई दिया. लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली के कई अन्य इलाकों के ट्रैफिक पर भी ब्रेक लगा दिया. रोहतक रोड, दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, पीरागढ़ी, मधुबन चौक और शाहीन बाग इलाके में भी यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिखाई दिया. बारिश ने पूर्वी दिल्ली के भी कई इलाकों में यातायात को रोक दिया.

जीटीवी एन्क्लेव, जीटी रोड, लोनी रोड, झिलमिल और दिलशाद गार्डन जैसे इलाकों में भी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी लग गया. जिससे ट्रैफिक की रफ्तार थमती दिखाई दी. बदरपुर-महरौली रोड पर भी जलजमाव देखने को मिला.

मध्य दिल्ली में भी दिखा जलभराव

रात से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मध्य दिल्ली के ट्रैफिक पर ब्रेक लगा दिया. यहां के कई हिस्सों में जलभराव होने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए. सफदरगंज अस्पताल की गैलरी भी डूबी दिखाई दी.

ये भी पढ़ें- सम्राट चौधरी की AI पाठशाला! विधायकों से बोले अगर PA को कंप्यूटर की जानकारी नहीं है तो हटा दीजिये

दिल्ली नगर निगम के मुताबिक बुधवार 5 अगस्त को पेड़ गिरने की तीन घटनाएं सामने आई. एमसीडी नियंत्रण कक्ष को जलभराव की 10 शिकायतें भी मिली. जिसमें से अधिकरतर मध्य और साउथ दिल्ली से थीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read