रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
सांकेतिक तस्वीर.
Delhi: जांच एजेंसी सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी से 2 दिनों तक पूछताछ करने के बाद आज उसे दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट में पेश किया. इस दौरान सीबीआई ने कोर्ट से आरोपी अधिकारी राजेश यादव की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की. इस मामले पर सुनवाई करते हुए जिला जज ने आरोपी की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. इससे पहले सीबीआई ने राजेश यादव से दो दिन तक न्यायिक हिरासत में पूछताछ की थी.
सीबीआई ने दो दिनों की हिरासत खत्म होने के बाद आज आरोपी यादव को कोर्ट में पेश किया और उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की. कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
बता दें कि सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक राजेश यादव को 4.5 लाख रु. की रिश्वत लेते पकड़ा था. CBI ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में एक आरोपी वरुण चीची अभी फरार चल रहा है, उसको भी पकड़ना है. घूस लेने वाला आरोपी उर निरीक्षक बाराखंभा रोड पुलिस स्टेशन में तैनात है. जांच एजेंसी के मुताबिक, सीबीआई ने साल 2018 में रियल स्टेट फर्म के एमडी निर्मल सिंह भंगू के खिलाफ एक करोड़ 20 लाख रुपए लेकर फ्लैट ना देने के आरोप में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था. इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं करने के लिए 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections: “मोदी की गारंटी का मतलब ‘अडानी’ की गारंटी”, राहुल गांधी ने BJP पर जमकर बोला हमला
निर्मल सिंह भंगू की पर्ल कंपनी में काम करने वाले की शिकायत पर सीबीआई ने उप निरीक्षक राजेश यादव को गिरफ्तार किया. उसने दावा कि वह थाने में निर्मल सिंह को दवा देने के लिए गया था. इस दौरान पुलिस के कुछ अधिकारियों ने उसके बेटी और दामाद को इस मामले में न फंसाने के लिए धमकाया और रिश्वत मांगी. इसके यह जानकारी शिकायतकर्ता ने सीबीआई को दी और फिर जान बिछाकर राजेश यादव को 4.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया.
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…