Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi: लाखों रुपये की रिश्वत खाने वाले सब इंस्पेक्टर को CBI ने कोर्ट में किया पेश, बढ़ी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

CBI: सीबीआई ने दो दिनों की हिरासत खत्म होने के बाद आज आरोपी यादव को कोर्ट में पेश किया और उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की. कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Nursing Collage Scam

सांकेतिक तस्वीर.

Delhi: जांच एजेंसी सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी से 2 दिनों तक पूछताछ करने के बाद आज उसे दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट में पेश किया. इस दौरान सीबीआई ने कोर्ट से आरोपी अधिकारी राजेश यादव की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की. इस मामले पर सुनवाई करते हुए जिला जज ने आरोपी की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. इससे पहले सीबीआई ने राजेश यादव से दो दिन तक न्यायिक हिरासत में पूछताछ की थी.

सीबीआई ने दो दिनों की हिरासत खत्म होने के बाद आज आरोपी यादव को कोर्ट में पेश किया और उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की. कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

4.5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा था

बता दें कि सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक राजेश यादव को 4.5 लाख रु. की रिश्वत लेते पकड़ा था. CBI ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में एक आरोपी वरुण चीची अभी फरार चल रहा है, उसको भी पकड़ना है. घूस लेने वाला आरोपी उर निरीक्षक बाराखंभा रोड पुलिस स्टेशन में तैनात है. जांच एजेंसी के मुताबिक, सीबीआई ने साल 2018 में रियल स्टेट फर्म के एमडी निर्मल सिंह भंगू के खिलाफ एक करोड़ 20 लाख रुपए लेकर फ्लैट ना देने के आरोप में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था. इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं करने के लिए 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections: “मोदी की गारंटी का मतलब ‘अडानी’ की गारंटी”, राहुल गांधी ने BJP पर जमकर बोला हमला

पर्ल कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर पकड़ा

निर्मल सिंह भंगू की पर्ल कंपनी में काम करने वाले की शिकायत पर सीबीआई ने उप निरीक्षक राजेश यादव को गिरफ्तार किया. उसने दावा कि वह थाने में निर्मल सिंह को दवा देने के लिए गया था. इस दौरान पुलिस के कुछ अधिकारियों ने उसके बेटी और दामाद को इस मामले में न फंसाने के लिए धमकाया और रिश्वत मांगी. इसके यह जानकारी शिकायतकर्ता ने सीबीआई को दी और फिर जान बिछाकर राजेश यादव को 4.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital