Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में मौत का PG: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरी, 3 की मौत, 7 लोग रेस्क्यू, मालिक पर FIR

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए.

Two killed in four-storey building collapse in Delhi.

दिल्ली में चार मंजिला बिल्डिंग गिरने से 2 की मौत

Delhi Building Collapse: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को 5 मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. अब तक सात लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मालिक पर केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग के मालिक आनंद बंसल हैं, जो गुरुग्राम में रहते हैं. उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, आनंद बंसल के तीन से चार पीजी संचालित होते हैं. हादसे वाली बिल्डिंग में करीब दस कमरों का पीजी चल रहा था.

ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाए गए

मलबे में फंसे लोगों को सांस लेने में मदद देने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर Blinkit ऐप के जरिए मंगाए गए. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. बताया जा रहा है कि इस पीजी के बेसमेंट में काम चल रहा था. एक महीने पहले बिल्डिंग को लेकर नोटिस भी दिया गया था. एक साल पहले इसे खाली भी कराया गया था. नीचे मेडिकल शॉप संचालित हो रही थी.

फायर ब्रिगेड और पुलिस की तैनाती

दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर करीब 1:30 बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली. इसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन को भी 1:34 बजे पीसीआर कॉल मिली जिसमें नानकपुरा गुरुद्वारे के पास इमारत गिरने की जानकारी दी गई.

राहत-बचाव कार्य तेज

मौके पर आठ फायर टेंडर लगाए गए हैं. पुलिस, फायर ब्रिगेड, CAT एम्बुलेंस और अन्य इमरजेंसी सेवाएं लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं. एक चश्मदीद ने बताया कि बिल्डिंग गिरने से पहले तेज आवाज सुनाई दी थी. उन्होंने कहा कि मलबे के अंदर से अभी भी लोगों की आवाजें आ रही हैं, बच्चे मदद के लिए पुकार रहे हैं.

कमजोर स्ट्रक्चर बना वजह

चश्मदीदों का कहना है कि ऊपर का ढांचा मजबूत किया गया था लेकिन नीचे के पिलर कमजोर थे. ग्राउंड फ्लोर पर किराए की जगह बनाने के लिए रेनोवेशन का काम चल रहा था. इसी वजह से बिल्डिंग गिर गई. मजदूर नीचे काम कर रहे थे और दब गए. गिरी हुई बिल्डिंग का नाम ‘हॉस्टल डेज’ बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-चुनावी रण में कुत्तों की एंट्री! डूंगरपुर में बागी प्रत्याशी के दफ्तर के बाहर छोड़े गए लावारिस कुत्ते, सियासत गरमाई

किराए और संरचना की जानकारी

हॉस्टल डेज के मालिक हरिओम बंसल और आनंद बंसल हैं. इस बिल्डिंग में चार फ्लोर और एक टेरेस है. हर फ्लोर पर चार कमरे बने हैं. ग्राउंड फ्लोर पर एक बेड का किराया 18 हजार रुपये है. तीसरे फ्लोर पर किराया 16 हजार और चौथे फ्लोर पर 14 हजार रुपये है. एक कमरे में दो बेड दिए जाते हैं. गैलरी बहुत संकरी है और कोई दूसरा एग्जिट गेट नहीं है. आग या हादसे की स्थिति में बाहर निकलना मुश्किल है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital