Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली हादसे पर आया PM मोदी का रिएक्शन, घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ. अब तक 12 लोगों को बचाया गया है, जबकि 4 की मौत हो चुकी है. वहीं पीएम ने हादसे पर शोक जताया.

PM rection on Delhi Satya Niketan building collapsed

दिल्ली सत्य निकेतन हादसे पर पीएम ने जताया शोक

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है. पीएमओ की ओर से जारी बयान में मृतकों के परिजनों को संवेदना दी गई और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की गई. प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं.

कई लोगों के दबे होने की आशंका

रविवार दोपहर साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में यह इमारत अचानक ढह गई. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई. चश्मदीदों का कहना है कि करीब 50 लोग अंदर फंसे हो सकते हैं. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.

बचाव अभियान जारी

फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और डॉग स्क्वाड की टीमें मौके पर मौजूद हैं. बुलडोजर से मलबा हटाया जा रहा है. स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं और दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-‘भैया हमें बचा लो…’ सत्य निकेतन में मलबे से आई छात्र की चीख, दिल दहला देगा VIDEO

पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक 12 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से 4 की मौत हो चुकी है. हादसा मोतीबाग इलाके में सत्य निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास हुआ. बताया जा रहा है कि इस इमारत में पीजी चलता था, जहां छात्र रहते थे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हालात का जायजा ले रही हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read