Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ. पांच मंजिला इमारत अचानक गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

A five-storey building collapsed in Satya Niketan.

Delhi Building Collapse: दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ. यहां एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. इमारत गिरते ही इलाके में भगदड़ मच गई और लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे.

मलबे में फंसे होने की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त इमारत में कई लोग मौजूद हो सकते हैं. मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है. चीख-पुकार के बीच लोग खुद भी बचाव कार्य में जुट गए.

दमकल विभाग की तैनाती

करीब 1:30 बजे फायर विभाग को घटना की सूचना मिली. कॉल मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. राहत-बचाव के लिए 12 टीमों को लगाया गया है. पुलिस और प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फायर ब्रिगेड और पुलिस की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. राहतकर्मी मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. एंबुलेंस और मेडिकल टीमें भी मौके पर मौजूद हैं ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके.

वजह अब तक साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इमारत गिरने की असली वजह क्या रही. हादसे के समय कितने लोग अंदर थे, इस पर भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है. प्रशासन ने कहा है कि विस्तृत जानकारी जल्द सामने आएगी.

हॉस्टल संचालित होने की जानकारी

बताया जा रहा है कि जिस इमारत के गिरने की खबर आई है, उसमें हॉस्टल चलता था. ऐसे में छात्रों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि प्रशासन ने अभी तक यह नहीं बताया कि हादसे के समय कितने छात्र मौजूद थे. सत्य निकेतन दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास है और यहां बड़ी संख्या में पीजी और हॉस्टल संचालित होते हैं. यही वजह है कि हादसे के बाद छात्रों और उनके परिजनों में चिंता बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें-परफॉर्मेंस के आधार पर होगा फैसला? PM मोदी लेंगे मंत्रियों की क्लास, इन मंत्रालयों पर रहेगी नजर

आसपास की इमारतें खाली कराई गईं

हादसे के बाद एहतियातन आसपास की कुछ इमारतों को खाली कराया गया है. पिछले दो दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में प्रशासन ने आसपास की इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital