Bharat Express DD Free Dish

Airbus A320 को लेकर DGCA के सख्त निर्देश के बाद इंडिगो ने 160 प्लेनों का अपडेट किया सॉफ्टवेयर, एयर इंडिया का अब भी 60 प्रतिशत पर काम बाकी

इंडिगो (Indigo) ने एक्स पर अपडेट जारी करते हुए लिखा, “हमारी मेहनती और परिश्रमी इंजीनियरिंग टीम ने 200 AIB अधिकृत ए320-फैमिली एयरक्राफ्ट में से 160 पर अनिवार्य एयरबस सुरक्षा अपडेट पहले ही पूरा कर लिया है.

Airbus A320: एयरबस ए320 श्रेणी के विमानों को इस वीकेंड पर सॉफ्टवेयर अपग्रेड के लिए ग्राउंड किया जाने वाला है, जिससे भारत और दुनियाभर में हवाई यात्रा पर असर पड़ेगा. इसी बीच भारत में इंडिगो और एयर इंडिया एयरलाइन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एयर इंडिया एयरलाइन ने एडवाइजरी में ए320 श्रेणी के विमानों में सॉफ्टवेयर बदलाव के साथ ऑपरेशन में संभावित देरी के बारे में जानकारी दी है.

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हम एयरबस की ओर से जारी एक निर्देश से अवगत हैं, जो वर्तमान में अलग-अलग एयरलाइनों के साथ सेवा में मौजूद ए320 श्रेणी के विमानों से संबंधित है. इससे हमारे बेड़े के कुछ विमानों में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर का रीअलाइनमेंट किया जाएगा, जिससे टर्नअराउंड समय बढ़ सकता है और हमारी निर्धारित उड़ान संचालन में विलंब हो सकता है.”

200 में से 160 पर पूरा किया गया एयरबस सुरक्षा अपडेट: इंडिगो

एयरबस ए320 फैमिली एयरक्राफ्ट में सॉफ्टवेयर अपडेट करने को लेकर एयर इंडिया और इंडिगो ने शनिवार को कहा कि अनिवार्य सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर रिअलाइंमेंट के लिए यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) और एयरबस के निर्देशों के अनुरूप तेजी से काम हो रहा है.

इंडिगो (Indigo) ने एक्स पर अपडेट जारी करते हुए लिखा, “हमारी मेहनती और परिश्रमी इंजीनियरिंग टीम ने 200 AIB अधिकृत ए320-फैमिली एयरक्राफ्ट में से 160 पर अनिवार्य एयरबस सुरक्षा अपडेट पहले ही पूरा कर लिया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हमारा फ्लीट आपकी यात्रा के लिए तैयार, विश्वसनीय और सुरक्षित रहे.” एयरलाइन ने बताया कि उनकी इंजीनियरिंग टीम ने इस सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर रात भर जग कर काम किया.

इंडिगो ने लिखा, “टीम के अथक प्रयासों के साथ हमन डिले की स्थितियों को कम कर रहे हैं और जीरो कैंसिलेशन बनाए हुए हैं, जिससे आपके प्लान को लेकर किसी तरह की कोई बाधा नहीं आएगी.” कंपनी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि बाकि बचे एयरक्राफ्ट भी आवश्यक समय-सीमा के भीतर पूरी तरह से अनुपालन कर लेंगे.

हमने अपने 40 प्रतिशत से अधिक विमानों को रीसेट किया: एयर इंडिया

इस बीच एयर इंडिया (Air India) ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एयर इंडिया में हम सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते है. दुनिया भर में ए320 फैमिली के एयरक्राफ्ट के लिए अनिवार्य सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर रिअलाइंमेंट के लिए ईएएसए और एयरबस के निर्देशों का पालन करते हुए, हमारे इंजीनियर इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं.”

एयरलाइन ने आगे जानकारी दी, “हमने अपने 40 प्रतिशत से अधिक विमानों को रीसेट कर दिया है जो इससे प्रभावित थे. हमें विश्वास है कि ईएएसए द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे फ्लीट को कवर कर लिया जाएगा.”

कंपनी ने साफ किया कि इस काम के लिए फ्लाइट्स को कैंसिल भी नहीं किया गया है. लेकिन एयर इंडिया की कुछ फ्लाइट्स को कुछ डिले या रिशेड्यूल जरूर किया गया है. यात्रियों को लेटेस्ट फ्लाइट स्टेटस के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट चेक किए जाने की सलाह दी गई है.


ये भी पढ़ें: Airbus में तकनीकी गड़बड़ी पर DGCA सख्त, सभी एयरलाइंस पर अनिवार्य मॉड लागू; जानें कितना काम हुआ पूरा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read