देश

साईं बाबा पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री!, शिवसेना ने दर्ज कराई शिकायत, बीजेपी और शिंदे गुट ने साधी चुप्पी

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार उन्होंने साईं बाबा को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है. जिसको लेकर भारी बवाल शुरू हो गया है. उद्धव गुट की तरफ से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. इसके अलावा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग भी की गई है. बागेश्वर सरकार के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि साईं पर ऐसा बयान देकर लाखों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं. उन पर आरोप लगाते हुए मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने शिकायत की गई है.

खबरों के मुताबिक शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की पार्टी युवा सेना के नेता और शिरडी के साईं संस्थान के पूर्व ट्रस्टी राहुल कनाल ने इसकी शिकायत की है. वहीं उनके बयान को लेकर शिरडी में साई भक्तों ने विरोध प्रदर्शन किया और बाबा धीरेंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा था ?

बाबा धीरेंद्र शास्त्री के साईं बाबा पर बयान दिए जाने पर महाराष्ट्र में बवाल खड़ा हो गया है. उनको पूरे प्रदेश में आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं इस बयान से महाराष्ट्र की सियासत भी सुलग गई है. दरअसल धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि “साईं संत हो सकते हैं, फकीर हो सकते हैं, लेकिन भगवान नहीं हो सकते. साईं बाबा की पूजा किए जाने पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘बोलना नहीं चाहता क्योंकि विवाद खड़ा हो जाता है लेकिन बोलना भी जरूरी है कि गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता है. अगर हम शंकराचार्य जैसा गेटअप कर लें तो इससे हम शंकराचार्य तो नहीं बन जायेंगे. उन्होंने कहा संत संत हैं और भगवान, भगवान हैं”.

यह भी पढ़ें-   Twitter Logo: उड़ गई ट्विटर की नीले रंग की चिड़िया, आ गया मीम वाला Doge, एलन मस्क ने ट्विटर इतिहास में किया बदलाव, बदला Logo

बीजेपी और शिवसेना ने साधी चुप्पी

साईं पर टिप्पणी को लेकर सियासत शुरू हो गई है. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिवसेना, एनसीपी ने शिकायत दर्ज कराई है. लेकिन प्रदेश में अभी बीजेपी और शिंदे गुट शिवसेना ने चुप्पी साध रखी है. माना जा रहा है कि आने वाले में समय में लोकसभा चुनाव है, इसलिए विपक्ष के हमलावर होने के बावजूद भी सत्ता पक्ष ने चुप्पी साध रखी है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

39 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago