पंडित धीरेदद्र कृष्ण शास्त्री.
बिहार के पटना में सनातन महाकुंभ 2025 का आयोजन आज हो रहा है, जिसमें देशभर से साधु-संत शामिल हो रहे हैं. पटना के गांधी मैदान में होने वाले सनातन महाकुंभ को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने भी आने की बात कही है. उन्होंने शनिवार को बाकायदा एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने पटना आने की बात कही.
Dhirendra Shastri ने क्या कहा?
बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो संदेश में कहा- बिहार वालों, बिहार में का बा! बागेश्वर बाबा. हम आ रहे हैं, हां तो हम बिहार आ रहे हैं और दो घंटे के लिए आ रहे हैं, Only for two hours, क्योंकि I Am Busy. हम व्यस्त हैं. हमको वापस यहां अपने पागलों से मिलने आना है. रात को दरबार भी लगाना है.
देश भर के साधु-संत हो रहे शामिल
सनातन महाकुंभ में तमाम दिग्गज साधु-संत शामिल होंगे, जिसमें .परमहंस ज्ञानानंद जी महाराज, जगतगुरु अनंताचार्य जी महाराज, पूंडरिक जी महाराज, महामंडलेश्वर अरुण अवधूत गिरी जी, महामंडलेश्वर कैलासनंद गिरी जी, महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी जी का नाम प्रमुख है.
यह भी पढ़ें- Viral: सोशल मीडिया सेंसेशन क्यों बन गए Dhirendra Shastri? अनुयायियों ने जमकर सुनाया
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे. इस दौरान राज्य के सीएम नीतीश कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



