Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Mumbai: मालिक को नशीली दवा खिलाकर ढाई करोड़ के हीरे चुरा ले गए नौकर, चोरों तक ऐसे पहुंची पुलिस

मुंबई में एक सेठ के यहां नौकरी करने वाले दो नौकर करीब ढाई करोड़ रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए. ये आरोपी बिहार के रहने वाले थे.

सांकेतिक तस्वीर

मुंबई में एक सेठ के यहां नौकरी करने वाले दो नौकर करीब ढाई करोड़ रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए. ये आरोपी बिहार के रहने वाले थे. जिन्हें पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद गिरफ्तार कर लिया. दोनों नौकरों ने अपने सेठ और पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे. बाद में मुंबई पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए बिहार पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

ढाई करोड़ के हीरे के गहने लेकर फरार

मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों से चोरी का माल बरामद कर लिया गया. आरोपियों की पहचान नीरज उर्फ राजा यादव और राजू उर्फ शत्रुघ्न कुमार के तौर पर हुई है. दोनों 10 फरवरी को उपनगरीय खार के रहने वाले अपने मालिक और उसके परिवार के सदस्यों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था. जिसके बाद सभी बेहोश हो गए थ. इसी के बाद दोनों नौकरों ने घर में रखा करीब ढाई करोड़ के हीरे के गहने लेकर फरार हो गए.

परिजनों की बिगड़ी हालत

पुलिस की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि घटना 11 फरवरी को सामने आई. जब 55 वर्षीय शख्स को पता चला कि उसके फ्लैट से हीरे के गहने गायब हैं. जिसके बाद उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों को नशीले पदार्थ के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, क्योंकि नींद से जागने के बाद सभी को उल्टियां हो रही थीं.

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी की पेशी आज, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगेगा ब्रेक, जानें पूरा मामला

आधार कार्ड के जरिए नौकरों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए दोनों नौकरों की उनके आधार कार्ड पर दिए नाम-पते के जरिए शिनाख्त लगाई. इसके बाद दोनों को बिहार पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया.गौरतलब है कि शत्रुघ्न कुमार को पुलिस पहले भी 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है. फिलहाल, राजा यादव की भी कुंडली खंगाली जा रही है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जांच-पड़ताल जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital