देश

MCD Mayor Election: दिल्ली को आज मिल सकता है नया मेयर, AAP-BJP में फिर घमासान के आसार

Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव को लेकर डेढ़ महीने से आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच तकरार जारी है. 24 जनवरी को मेयर चुनाव का दिन आ गया है. खास बात यह है कि 10 साल बाद दिल्ली को महिला मेयर मिलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहले निर्वाचित पार्षद शपथ लेंगे. उसके बाद एलजी द्वारा नामित 10 एल्डरमैन काउंसलर शपथ लेंगे. फिर मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव होगा.

इससे पहले एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव 6 जनवरी सिविक सेंटर में होने वाला था लेकिन एमसीडी सदन में जैसे ही उपराज्यपाल द्वारा घोषित पीठासीन अधिकारी बीजेपी की सत्या शर्मा ने शपथ ग्रहण की और एलजी द्वारा मनोनीत 10 पार्षदों के शपथ ग्रहण का सिलसिला शुरू हुआ, वैसे ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से नारे लगने लगे.

पहले चुनाव के दौरान हुआ था हंगामा

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि पहले चुने हुए पार्षदों का शपथ ग्रहण होना चाहिए. इसके बाद बीजेपी के पार्षदों की ओर से भी नारे लगने लगे और देखते ही देखते यह नारेबाजी हंगामा और मारपीट में तब्दील हो गई. उस वक्त एमसीडी सदन को स्थगित कर दिया गया था. आज 24 जनवरी को एमसीडी के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव है.

ये भी पढ़ें-   Weather Update: मौसम ने बदला मिजाज, उत्तर प्रदेश के कई जिलों हुई बारिश, दिल्ली में बूंदाबांदी की आशंका, जाने मौसम का हाल

आज सबसे पहले नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी. उसके बाद एल्डरमैन को शपथ दिलाई जाएगी फिर मेयर का चुनाव होगा. उसके बाद डिप्टी मेयर व स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव होगा. गौरतलब है कि जनवरी 2012 में दिल्ली नगर निगम 3 हिस्सों में बंटा हुआ था एनडीएमसी, एसडीएमसी, ईडीएमसी तीन नगर निगम था. तीनों के अपना मेयर होता था. लेकिन अब तीनों एमसीडी को मिलाकर एक नगर निगम में तब्दील कर दिया गया है। और दिल्ली नगर निगम ने अपने पुराने वजूद को प्राप्त कर लिया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

कमल तिवारी

Recent Posts

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

29 minutes ago

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

44 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

53 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

54 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

57 minutes ago