फोटो-सोशल मीडिया
UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपा का होर्डिंग वार लगातार जारी है. कभी अखिलेश यादव को भावी पीएम बताया जाता है तो कभी किसी अन्य बात को लेकर सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा जाता है, लेकिन ताजा होर्डिंग ने यूपी की सियासत तेज कर दी है. दरअसल लखनऊ में सपा के कार्यालय के बाहर एक ऐसी होर्डिंग लगी है, जिसमें मैनपुरी से सपा सांसद डिम्पल यादव को उत्तर प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है. इस होर्डिंग के बाद से यूपी की राजनीतिक गर्म हो गई है और तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
बता दें कि 15 जनवरी को डिम्पल यादव का जन्म दिन है. सपा कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर में उनको जन्मदिन की बधाई दी गई है. पोस्टर सपा के कार्यकर्ता अब्दुल अजीम द्वारा लगवाया गया है और इसके जरिए बताया गया है कि 15 जनवरी को कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है. तो वहीं ये भी लिखा है कि “आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली देश की सबसे सरल स्वभाव की सांसद और यूपी की भावी मुख्यमंत्री को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. “तो इसी के साथ ही होर्डिंग में एक तरफ जहां सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की फोटो लगी है तो वहीं दूसरी ओर आजम खान और शिवपाल यादव की तस्वीरें लगाई गई हैं. सांसद पत्नी डिम्पल के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भी तस्वीर लगी हुई है. साथ ही होर्डिंग लगवाने वाले अब्दुल अजीम की भी फोटो लगी है.
बता दें कि सपा की ओर से लगातार पोस्टर वार जारी है. बीते साल अक्टूबर में समाजवादी पार्टी (सपा) के लखनऊ कार्यालय पर एक कार्यकर्ता ने अखिलेश यादव से जुड़ी एक होर्डिंग लगवाई थी, जिस पर अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताया गया था. इसको लेकर भी सियासत तेज हो गई थी और इंडिया गठबंधन की धड़कने बढ़ गई थीं. हालांकि अखिलेश ने इसको लेकर कहा था कि समाजवादियों का लक्ष्य भाजपा को रोकना है. इसी के साथ कहा था कि अगर किसी समर्थक ने कोई पोस्टर या होर्डिंग लगवाई है तो उसने अपनी भावनाओं के अनुसार लगवाई और उसने वही व्यक्त किया जो वह चाहता है.
-भारत एक्सप्रेस
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…
Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को…
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…