Bharat Express DD Free Dish

यूपी के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बदला अपने सरकारी आवास का पता, छिड़ा तुगलक लेन VS विवेकानंद मार्ग विवाद

यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने अपने सरकारी आवास 6 तुगलक लेन का नाम बदलकर 6 विवेकानंद मार्ग कर दिया. इस फैसले से विवाद खड़ा हो गया है.

MP Dinesh Sharma
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

दिल्ली में जगहों के नाम बदलने को लेकर विवाद जारी है. पहले कई भाजपा विधायकों ने अपने इलाकों के नाम बदलने की मांग की थी. अब यूपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने खुद ही अपने सरकारी आवास का पता बदल लिया है.

दिनेश शर्मा को नई दिल्ली में 6, तुगलक लेन सरकारी आवास मिला है. उन्होंने इसका नाम बदलकर 6, विवेकानंद मार्ग लिखवा दिया है. हालांकि, विवेकानंद मार्ग के नीचे छोटे अक्षरों में अभी भी तुगलक लेन लिखा हुआ है.

गुरुवार को उन्होंने अपने परिवार के साथ घर में विधिवत पूजा-पाठ कर गृह प्रवेश किया. इसकी तस्वीरें और जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी शेयर की. भाजपा सांसद द्वारा खुद ही सरकारी आवास का नाम बदलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, उन्होंने इसे उचित ठहराया है. उन्होंने X पर लिखा, “आज नई दिल्ली स्थित नए आवास 6 स्वामी विवेकानंद मार्ग (तुगलक लेन) में सपरिवार पूजन-अर्चन कर गृह प्रवेश किया.”

दिल्ली में इलाकों के नाम बदलने की मांग

दिल्ली में इलाकों के नाम बदलने की मांग लगातार उठ रही है. भाजपा के विधायकों ने राजधानी के कई इलाकों के नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है. नजफगढ़ का नाम बदलकर राजा नाहरसिंह नगर करने की मांग की गई, क्योंकि विधायक नीलम पहलवान के अनुसार, 1857 के विद्रोह में राजा नाहरसिंह ने अहम भूमिका निभाई थी. इसी तरह, विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद कॉलोनी का नाम बदलकर शिव विहार करने की मांग की, जबकि आरके पुरम के विधायक अनिल शर्मा ने मोहम्मदपुर गांव का नाम माधवपुरम करने का प्रस्ताव रखा.


ये भी पढ़ें- सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने शेयर किया बेटी की शादी का भावुक वीडियो, परी जैसी दिखीं अग्रता


– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read