Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने शेयर किया बेटी की शादी का भावुक वीडियो, परी जैसी दिखीं अग्रता

प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा की उदयपुर में भव्य शादी हुई. उन्होंने पवित्र खंडेलवाल से विवाह किया. देखें शादी का भावुक वीडियो और जानें दामाद के बारे में.

Kumar Vishwas

प्रसिद्ध कवि और पूर्व राजनेता कुमार विश्वास ने अपनी बेटी की शादी का एक भावुक वीडियो शेयर किया है. उनकी बड़ी बेटी अग्रता शर्मा 2 मार्च को पवित्र खंडेलवाल के साथ विवाह बंधन में बंध गईं. शादी उदयपुर के खूबसूरत लीला पैलेस में हुई.

शादी के वीडियो में देखा जा सकता है कि अग्रता शर्मा किसी परी से कम नहीं लग रही थीं. वीडियो में उनके साथ कुमार विश्वास, उनकी पत्नी मंजू शर्मा और छोटी बेटी भी नजर आ रही हैं.

शादी समारोह बेहद भव्य था, जिसमें करीब 200 मेहमान शामिल हुए. वीडियो में शादी का सुंदर विवाह मंडप, दूल्हा-दुल्हन और मेहमान नजर आ रहे हैं. पिछोला झील के पास स्थित वेन्यू भी आकर्षण का केंद्र रहा.

विदेश में पढ़ी हैं अग्रता शर्मा

अग्रता शर्मा ने अपनी पढ़ाई विदेश में पूरी की है. उन्होंने इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री ली है. स्कूली पढ़ाई गाजियाबाद में हुई. साथ ही, उन्होंने फैशन मार्केटिंग में मास्टर डिग्री भी हासिल की है. वह ‘डिजिटल खिड़की’ नाम की एक मार्केटिंग एजेंसी भी चलाती हैं.

पवित्र खंडेलवाल, जो अब कुमार विश्वास के दामाद बन गए हैं, एक सफल कारोबारी हैं. वह डेयरी प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी के सीएफओ और को-फाउंडर हैं. जानकारी के मुताबिक, अग्रता और पवित्र ने एक साथ कॉलेज में पढ़ाई की थी. अब यह जोड़ी एक नए सफर पर निकल चुकी है.


ये भी पढ़ें- भाजपा सांसद Tejasvi Surya ने कार्नाटिक गायिका और भरतनाट्यम कलाकार Sivasri Skandaprasad से रचाई शादी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital