देश

Weather Update: दिल्ली में ठंड का ‘डबल अटैक’, घने कोहरे के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार, मौसम विभाग की चेतावनी

Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. लोगों का अभी तक बर्फीली हवाओं और घने कोहरे की वजह से जीना मुश्किल हो रहा था कि अब राजधानी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के आसार भी लग रहे हैं. इसके अलावा आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू होने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, अभी सर्दी का कहर जारी रहेगा. दिल्ली में बूंदाबांदी हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में घना कोहरा पड़ सकता है. वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों में घना कोहरा देखने को मिलेगा.

इन राज्यों में हो सकती है बूंदाबांदी

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 11 जनवरी की रात और 12 जनवरी की सुबह हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. साथ ही जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 12 जनवरी को भारी बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा होने का अनुमान है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें-   Joshimath: दरारों की जद में पौराणिक शंकराचार्य मठ, खंडित हुआ शिवलिंग, लोगों में खौफ

यूपी में छाया घना कोहरा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बढ़ती ठंड और कोहरे से लोगों को दिक़्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं. दिल्ली से सटे नोएडा में शीतलहर का प्रकोप जारी है. शहर में कोहरा छाया दिखा. ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया.

कोहरे की वजह से यतायात हुआ प्रभावित

दरअसल, उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत सोमवार को भी शीतलहर की चपेट में रहा. घने कोहरे के कारण हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में सोमवार को लगातार पांचवें दिन शीतलहर की स्थिति देखी गई और घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर महज 25 मीटर रह गई.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

क्या एअर इंडिया की फ्लाइट होने वाली थी हाईजैक? यूरोप से भारत तक कोहराम; जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Flight Emergency Landing: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030)…

9 minutes ago

भारत से लेकर इमरान खान तक, असीम मुनीर ने पाकिस्तान की कब्र पर खुद रख दिया पैर… अब मचेगा तांडव

Pakistan News: खैबर पख्तूनख्वा में पीटीआई सरकार की बर्खास्तगी और इमरान खान के अडिग रुख…

19 minutes ago

US नेवी को बधाई के चक्कर में बड़ी फजीहत, अमेरिकी नेताओं ने भारतीय युद्धपोतों की फोटो डालकर खुद उड़वाया मजाक

US Navy Birthday: पने सोशल मीडिया पोस्ट में जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन पी. केम्प ने…

21 minutes ago

यासीन के चक्कर में जेल सुपरिटेंडेंट तलब, दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ प्रशासन से मांगा जवाब

NIA Plea On Yasin Malik Case: टेरर फंडिंग के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट अलगाववादी नेता…

23 minutes ago

सारा अली खान के साड़ी-गाउन लुक से लें फेस्टिव फैशन इंस्पिरेशन, ट्रेडिशनल अंदाज में दिखें स्टाइलिश

 Sara Ali Khan Fashion: फेस्टिव सीजन में साड़ी-गाउन आउटफिट ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का शानदार…

30 minutes ago

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! उम्रकैद की सजा में नहीं मिली राहत; नवंबर में होगी अगली सुनवाई

Asaram Bapu News: आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में नवंबर में सुनवाई होगी.…

46 minutes ago