Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mumbai में ड्रग तस्करी करते पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, उसके ट्रॉली बैग से DRI को एम्फेटामीन और एक्स्टसी मिली

Nigerian Woman Arrests in Mumbai: डीआरआई मुंबई ने बांद्रा के काला नगर बस स्टॉप पर नाइजीरियन महिला ब्लेसिंग फेवर ओबोह को गिरफ्तार किया. ट्रॉली बैग से 2.563 किलो एम्फेटामीन और 584 ग्राम एक्स्टसी बरामद हुआ.

Amphetamine and Ecstasy Drug

ड्रग तस्करी करते पकड़ी गई नाइजीरियन महिला

Drug Trafficking in Mumbai: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं. यह गिरफ्तारी मुंबई के बांद्रा इलाके में काला नगर बस स्टॉप पर की गई, जहां महिला दिल्ली से बस के ज़रिये पहुंची थी. डीआरआई को खुफिया सूचना मिली थी कि एक महिला विदेशी नागरिक ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर ट्रॉली बैग में यात्रा कर रही है. जांच के दौरान उसके बैग से करीब 2.563 किलोग्राम एम्फेटामीन और लगभग 584 ग्राम एक्स्टसी की गोलियां बरामद हुईं. इन पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत ₹5 से ₹10 करोड़ के बीच बताई जा रही है.

गिरफ्तार महिला की पहचान Blessing Favour Oboh के रूप में हुई है. उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंस (NDPS) एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है. शुरुआती जांच में संकेत मिला है कि यह महिला किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ी हो सकती है और इस तस्करी का मकसद भारत में मादक पदार्थों का वितरण था. डीआरआई अब इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जांच कर रही है. एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला भारत में किससे संपर्क करने वाली थी और क्या इससे पहले भी वह ड्रग्स की तस्करी कर चुकी है. इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital